Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. आज स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा. स्कंद षष्ठी व्रत में भगवान कार्तिकेय की पूजाा अर्चना की जाती है. आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, मकर राशि में चंद्र ग्रह, तुला राशि में बुध ग्रह और वृश्चिक राशि में मंगल और सूर्य विराजमान रहेंगे. आज शुक्र ग्रह तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. आपके लिए आज 26 नवंबर 2025, बुधवार का दिन कैसा रहेगा चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं.
मेष राशि
बोलने से पहले सोचें. आज दु:खद समाचार मिल सकता है. कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ प्राप्त होगा. थोड़े प्रयास से अधिक लाभ हो सकता है. संतान की चिंता बनी रहेगी.
वृषभ राशि
कम बोलें पर अच्छा बोलें. आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है. घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी. निवेश शुभ रहेगा. यात्रा हो सकती है.
मिथुन राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा. बड़े सौदों के लिए समय शुभ है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आर्थिक लाभ संभ है, विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है.
कर्क राशि
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा. दोस्तों के साथ यात्रा होगी. नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा. आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाह प्रयास सफल रहेंगे.
सिंह राशि
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. धन प्राप्ति सुगमता से होगी. यात्रा सफल रहेगी. न्यायपक्ष मजबूत होगा.
कन्या राशि
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यस्थल पर परिश्रम का अधिक लाभ प्राप्त होगा. बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 26 November 2025: आज है स्कंद षष्ठी व्रत, इस समय रहेगा राहुकाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
तुला राशि
व्यापारिक नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. राजकीय सहयोग मिलेगा. उन्नति होगी. अपनों से मनमुटाव हो सकता है.
वृश्चिक राशि
अपनी जिम्मेदारी को समझें. गृहस्थ सुख मिलेगा, आज धनलाभ होगा. व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा. संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे.
धनु राशि
अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे. संतान के लिए समय अनुकूल है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.
मकर राशि
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा. धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं, जोखिम न लें. कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.
कुंभ राशि
ना चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा. मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है. कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें. तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति सजग रहें.
मीन राशि
आज किया गया निवेश शुभ रहेगा. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. काम की अधिकता रहेगी. झूठ बोलने से बचें. माता के स्वास्थ में कमी आएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines