हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 20 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस बारे में जानने के लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 20 फरवरी 2026, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 20 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि है. साथ ही साध्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, विडाल योग, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, वणिज करण और गर करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 20 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए ये समय उपयुक्त है. विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. साथ ही आर्थिक लाभ होने के योग हैं. उम्मीद है कि आज आपका सुख-सुविधा पर खर्चा होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
संतान से वाद विवाद हो सकता है. हालांकि, नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. यदि आप वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये सपना जल्द ही पूरा होगा.

मिथुन राशि: 
आज आपका मन विचलित रहेगा. उम्मीद है कि जरूरी दस्तावेजों को ढूंढ़ने में अच्छा-खासा समय व्यतीत होगा. कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं और फिर उसे लागू करें.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे. साथ ही आर्थिक मामले सुलझेंगे. आज आप वाहन व मशीनरी का क्रय कर सकते हैं. हालांकि, नौकरी कर रहे जातक कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे.

सिंह राशि: 
आज कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है. साथ ही मांगलिक कार्य पर खर्च होना संभव है. उम्मीद है कि निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा. उम्मीद है कि आपके व्यवहार के कारण लोग आपसे दूर होंगे. अध्ययन के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है.

तुला राशि: 
पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा. इसके अलावा नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. विवाहित लोग जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आने से चिन्तित रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा. प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोगों को किसी काम में सफलता मिलेगी. कुंडली में आज मकान बदलने के योग हैं. इसके अलावा व्यवसाय में लाभ होने की स्थिति बनेगी.

धनु राशि: 
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे. जो लोग आपकी निंदा करते थे, वो आपसे जुड़ना चाहेंगे. हालांकि, पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

मकर राशि: 
दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा. दोस्तों से सहायता मिलेगी. साथ ही जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी, लेकिन परिजनों से मनमुटाव होगा. इसके अलावा नौकरी में तबादला होने का योग है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
निजी रिश्ते में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी. हालांकि, व्यापार में इच्छित लाभ होगा, पर मेहनत अधिक होगी. साथ ही आपकी सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि: 
संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे. हालांकि, समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे, लेकिन भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola