हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार को मकर राशि वालों की धन-संपदा में होगी वृद्धि, यहां पढ़ें 18 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 जून 2026 दिन गुरुवार को प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत है. आज ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 18 जून 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: आज 18 जून 2026 दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत है. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर पुष्य और अश्लेशा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. व्याघात और हर्षण योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 18 जून 2026, दिन गुरुवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

जो काम सहज ही निपट सकते हैं उनको करने के लिए आज पूरी ताकत लगानी पड़ेगी. किसी चीज़ से समझौता करना पड़ सकता है. विवाह संबंधित चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा. काम बनते बनते बिगड़ जायेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे. समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती है. संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा. भवन की मरम्मत में धन लगेगा. पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी. आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है. संचित धन खर्च होगा. आंखों से संबंधित समस्याएं उभर सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर हैं. उन्नति के लिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. आज की यात्रा निरस्त हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology Prediction: 18 जून से इन 3 मूलांक वालों के साहस में होगी वृद्धि, मिल सकता है संपत्ति का सुख

सिंह राशि 

विज्ञापन

अपने चंचल स्वभाव के कारण आपका नुकसान संभव है. अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए लाभ प्रद साबित होंगे. वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. आज व्यापारिक यात्रा संभव है.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज का दिन मिश्रित फलदाई रहेगा. किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए यह समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे.

तुला राशि 

विज्ञापन

विशिष्ट लोगों से मुलाकात आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है. किसी से दुश्मनी हो सकती है. प्रेम-प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे. खान पियन संयमित रखें.

वृश्चिक राशि 

अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे. किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. कोइ बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा. अधिकारी वर्ग आपका पूरा सहयोग करेंगे.

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ बनती है मूलांक 4 वालों की बेस्ट जोड़ी? अंक ज्योतिष से जानिए

धनु राशि 

अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे. राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी. गुप्त विरोधियों से सावधान रहें. कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है. किसी प्रतियोगी परीक्षा का हिस्सा बनेंगे.

मकर राशि 

आपका रुका पैसा आज मिल सकता है. आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी. संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे. सुख-शांति का वातावरण रहेगा. नौकरी में लाभ के योग हैं. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आए सुअवसर गवा देंगे.

कुंभ राशि 

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए. हिम्मत से आगे बढ़े, सफलता मिलेगी. आपके घरेलू खर्च बढ़ेंगे. पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है. जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें. दिमाग में तनाव की स्थिति बनी रहेगी.

मीन राशि 

आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती हैं, सतर्कता से काम करें. कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें. अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं. पिता की बात मानेंगे तो आपको ही लाभ रहेगा.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे ये 5 गांव, आज बन चुके हैं बड़े शहर, जानिए नाम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola