Numerology Prediction 18 June 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 18 जून 2026 गुरुवार का दिन कई मूलांक के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. 18 जून के दिन का मूलांक 1+8=9 रहेगा. मूलांक 8 के स्वामी मंगल हैं. मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, भूमि और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है. अगर 18 जून 2026 के दिन का भाग्यांक देखें, तो 1+8+0+6+2+0+2+6=25 यानी 2+5=7 रहेगा. भाग्यांक 7 के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी पर मंगल और केतु का क्या प्रभाव होगा और इनके लिए दिन कैसा रहेगा इसके लिए यहां पढ़ें 18 जून का दैनिक भविष्यफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य का संबंध मंगल के साथ तटस्थ माना जाता है. इसके अलावा केतु के साथ सूर्य का शत्रुता का स्वभाव है. ऐसे में मूलांकक 1 वालों के लिए समय मुश्किल भरा रह सकता है. आपको ऑफिस में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. घर-परिवार में मतभेद हो सकता है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के स्वामी चंद्र ग्रह का संबंध केतु के साथ शत्रु और मंगल के साथ तटस्थ है. इन ग्रहों के प्रभाव से मूलांक 2 वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपको भय सता सकता है. सावधान रहने की जरूरत है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं. देवगुरु बृहस्पति का केतु के साथ मित्रता का संबंध है. इसके साथ ही मंगल ग्रह के साथ ही मित्रता का भाव है. ऐसे में मूलांक 3 वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. इन्हें संपत्ति का सुख मिल सकता है. अचान से धनलाभ के योग बनेंगे. करियर में तरक्की करेंगे.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी केतु ग्रह माने जाते हैं. राहु केतु के मित्र माने जाते हैं. इसके अलावा राहु का मंगल के साथ शत्रुता का संबंध है. इन मूलांक 4 के लोगों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. हालांकि क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं. आपको गुस्से पर काबू रखना होगा.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह का संबंध केतु और मंगल दोनों के साथ ही तटस्थ है. इस स्थिति में मूलांक 5 वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा. व्यापार में लाभ हो सकता है हालांकि, आपको सावधान रहने की जरूरत है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र का संबंध मंगल के साथ तटस्थ और केतु के साथ मित्रता का माना जाता है. इन लोगों को केतु ग्रह के प्रभाव से लाभ मिल सकता है. आपको कार्य में सफलता मिल सकती है और धनलाभ होने की संभावना है.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह है. केतु का संबंध मंगल के साथ शत्रु का माना जाता है. ऐसे में दिन का मूलांक 7 और भाग्यांक 9 होने से दिन मिलाजुला रहेगा. आपके काम क्रोध के कारण बिगड़ सकते हैं. हालांकि, धनलाभ होने की संभावना है. आपके लिए समय ठीकठाक रहेगा.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव का संबंध केतु के साथ मित्रता का और मंगल के साथ शत्रु का माना जाता है. इसके कारण इन लोगों को दोनों ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा. दिन मिलाजुला रहेगा. इन्हें धनलाभ हो सकता है लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह के प्रभाव से आपको आर्थिक तौर पर लाभ हो सकता है. केतु ग्रह का मंगल से शत्रुता का भाव है. इसके कारण भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. आपको इसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.