Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार को कर्क समेत इन 5 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें 17 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 17 जून 2026 दिन बुधवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 17 जून 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज 17 जून 2026 दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि के दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. इसके साथ ही ध्रुव और व्याघात योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 17 जून 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

किसी के बहकावे में आकर आप अपना बना हुआ काम बिगाड़ लेंगे. राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय संघर्षपूर्ण है. आज अपने धन का दुरूपयोग न करें, अन्यथा बाद में पछताएंगे. जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. कोई विशेष यात्रा हो सकती है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

सबसे पहले तो आप अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें क्योंकि आप कर सकते है. आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी, जिसके कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में आप पीछे रहेंगे. संतान का सुख मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण यात्रा निरस्त हो सकती है.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पढ़ेगा. आपके विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे. जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वो ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे. आज का दिन आपके लिए मध्यम है इसलिए फूक फूक कर कदम बढ़ाएं.

विज्ञापन

कर्क राशि 

आप समय रहते अपने जरूरी कार्य अवश्य पूरे कर लें. अपनी जिम्मेदारी निभाने में आप सफल होंगे. आकस्मिक धन प्राप्ति भी हो सकती है. आज आप पेट से संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे. कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए आज का समय उपयुक्त है.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज दुसरे के मामलों में दखल न दें. अपने अधिकारियों से विवाद करने से बचें क्योंकि आप के लिए यह नुकसान दायक होगा. कारोबार में अनचाही अड़चनो से मन खिन्न रहेगा. लौह व्यवसायियों के लिए यह यह समय मध्यम है. विद्यार्थियों के लिए आज का समय सबसे उपयुक्त है, आप मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज आप अपनी मनमर्जी न करें, सबसे हालात को समझे और फिर उसके बाद फैसले करें. संतान के व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है. नए काम के मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. आज आपके अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी. मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि 

आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. आज कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा. अधिकारी वर्ग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. निजी कार्य में दुसरों को प्रवेश न दें, खुद के निर्णय खुद लेने के प्रयास करें. आपके विदेश जाने के योग हैं. आज आपके अध्यन में रूचि की कमी रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण आपके दिमाग में तनाव बढ़ेगा. कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में हो रही अनदेखी से आज आप नाराज रहेंगे. संतान का साथ आपके मन को उत्साहित करेगा.

धनु राशि 

विज्ञापन

यदि आपका राजनिति में आने का मन हो रहा है तो जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें. आज पारिवारिक जनों से मन मुटाव होगा. मांगलिक कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. स्वास्थ्य को के लकीर सचेत रहें.

मकर राशि

विज्ञापन

आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से आज आप व्यस्त रहेंगे. आज पूज्य संतो का सानिध्य प्राप्त होगा. आपके किसी मकान की मरम्मत में आपका धन व्यय हो सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए समय सबसे उपयुक्त है. पारिवारिक रीति-रिवाजों को पूरा करने के लिए धन लगेगा.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

जिन लोगों से आप ने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है. पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा. अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा. आज आपके कान से संबंधित पीड़ा संभव है.

मीन राशि 

विज्ञापन

आज का समय आपके अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते है, कमा लो हालांकि आजीविका के साधनों में कमी आएगी फिर भी आपकी मेहनत पर सबकुछ संभव रहेगा. भूमि संबंधित किये निवेश से आपको धन लाभ होगा. घर में बड़े बुजूर्गों के स्वास्थ में कमी आ सकती है. आज की यात्रा आनंद प्रद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ