Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को कर्क, कन्या समेत इन 5 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें 17 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 17 जुलाई 2026 का राशिफल.

image_e8369c

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज 17 जुलाई बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी का आरंभ होगा. चतुर्थी तिथि 18 जुलाई की सुबह 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी. आज तृतीया और चतुर्थी तिथि रहने वाली है. मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज गर, वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. आज व्यतीपात और वरीयान् योग रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 17 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

संतान के कार्यों से आप दुखी रहेंगे. व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. परिश्रम का महत्व समझें. वाद-विवाद में नहीं पड़ें. आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

अध्यन में आ रही बाधाएं दूर होगी. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा. कला की तरफ रुझान होगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. आय में वृद्धि के योग हैं. आज भगवान विष्णु को कच्चा नारियल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल हैं. संतान की चिंता रहेगी. शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा. आज श्री गणेश जी को मोदक या पीले लड्डू का नेवेद्य लगाएं.

कर्क राशि 

विज्ञापन

दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी. संतान सुख संभव है. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे. महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी. श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ करें, आपके सभी संकट दूर होंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि 

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज यात्रा संभव है. उगते सूर्य को लाल चंदन और लाल फूल से जल का अर्घ्य का दें

विज्ञापन

कन्या राशि 

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. वाहन क्रय करने के योग हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. समय अनुकलता का आभास होगा. श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

विज्ञापन

तुला राशि 

कई दिनों से किसी से आप मन में हलचल बनी हुई है ऐसे में संतान की उन्नति हलचल कम कर खुशी को बढ़ाएगी. सोचे हुए काम बनेंगे. बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी. व्यापार अच्छा चलेगा. दूसरों की देखा-देखी नहीं करें. किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ को शहद से मिला दूध चढ़ाएं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा. व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी. श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र की माला अर्पण करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी.

विज्ञापन

धनु राशि 

विज्ञापन

आप बोलने से पहले सोचें और जूठ बोलने से बचें. दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा. सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे. पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी. यात्रा संभव है. आज केले के पेड़ में जल अर्पित करें.

मकर राशि 

विज्ञापन

आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है. घर में क्लेश बढ़ेंगे. पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. श्री हनुमान जी को 108 बिल्वपत्र जय श्री राम लिख कर अर्पित करें, कार्य अतिशीघ्र पूरे होंगे.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे. व्यापार अच्छा चलेगा. आय से अधिक व्यय नहीं करें. आज श्री हनुमान जी को गुड़ चने का भोग जरूर लगाएं.

मीन राशि 

विज्ञापन

कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे. आर्थिक वृद्धि के प्रयास निश्फल होंगे. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे. फिजूल की बातों से दूर रहें. विद्यार्थी वर्ग परेशान रहेगा. सामाजिक मामलों में आलोचना होगी. आज हनुमान जी को माल पुए का भोग लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ