Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन

Raksha Bandhan 2026: सावन महीने में पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं. सावन पूर्णिमा तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है. ऐसे में रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा इसको लेकर भ्रम बना हुआ है. आइये रक्षाबंधन की सटीक तारीख के बारे में यहां जानते हैं.

Raksha Bandhan.jpg

Photo Credit- News24GFX

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित माना जाता है. हर साल सावन महीने में पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं. सावन पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. 27 या 28 अगस्त किस दिन रक्षाबंधन है इसकी कन्फ्यूजन को आप यहां दूर कर सकते हैं. आइये जानते हैं रक्षाबंधन कब है और राखी बांधने का मुहूर्त क्या रहेगा?

विज्ञापन

रक्षाबंधन कब है? (Raksha Bandhan Kab Hai)

रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है. इस तिथि का आरंभ 27 अगस्त 2026 गुरुवार को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा. इसके अगले दिन यानी 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा. हिंदू धर्म में तिथि की मान्यता के लिए सूर्योदय को महत्व दिया जाता है. ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है. राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. 28 अगस्त को भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी. ऐसे में 28 तारीख को सूर्योदय के बाद से अगली तिथि लगने तक राखी बांध सकते हैं.

विज्ञापन

रक्षाबंधन का महत्व (Raksha Bandhan Significance)

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और राखी बांधती हैं. भाई अपनी बहन को शगुन देते हैं और रक्षा का वचन देते हैं. इसके साथ ही बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं. भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व सदियों से मनाया जा रहा है. ऐसी मान्यता है कि, महाभारत काल में शिशुपाल वध के दौरान द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को रक्षा-सूत्र बांधा था. भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को रक्षा का वचन दिया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ