Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं? राशि अनुसार जानें अपने दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का खास महत्व है, जिसके जरिए राशि अनुसार व्यक्ति को उसके साथ दिनभर घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है. आज यहां पर 14 मई 2026, वार शुक्रवार का राशिफल दिया गया है, जो कि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर बनाया गया है.

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही भरणी नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, विडाल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और आडल योग का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 15 मई 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि
परिवारिक कार्यों के चक्कर में भागदौड़ करनी होगी. हालांकि, करियर में सफलता मिलने से आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा. साथ ही तेल-तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा, लेकिन संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा. साथ ही विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे, जिसके कारण आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं. हालांकि, सूझ-बुझ से धन लाभ होगा और घर-बाहर आपकी अच्छी पूछ-परख रहेगी. बता दें कि आज किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा.

मिथुन राशि
खर्च अधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. हालांकि, आज आप अकारण झंझटों से दूर रहें. दिन खत्म होने से पहले चोट व दुर्घटना आदि से हानि होना भी संभव है. इसके अलावा आज अध्ययन में अवरोध आ सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि
आज का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद होना संभव है. हालांकि, बकाया धन की वसूली होगी व नए मित्र बनेंगे.

सिंह राशि
अपने आप को सही साबित करने में आज आपको बड़ी मेहनत करनी होगी. साथ ही दिनभर थकान और अस्वस्थता रहेगी. हालांकि, व्यवसायिक नई योजना लागू होगी और आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. साथ ही आज आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि
रोजगार प्राप्ति के प्रयास आज सफल रहेंगे. साथ ही आज पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि 
संतान के विवाह के मामले में तुला राशि के जातक आज 15 मई 2026 को जल्दबाजी न करें. साथ ही जोखिम भरे कार्य आज करने से टालें. इसके अलावा वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.

वृश्चिक राशि
जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. हालांकि, गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. इसके अलावा मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा. साथ ही बेवजह किसी से विवाद हो सकता है. बता दें कि आज आपको खानपान को लेकर भी सचेत रहना होगा.

विज्ञापन

धनु राशि
आज आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर रहेगी, इसीलिए आप पीछे रह जाएंगे. साथ ही शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. लेकिन संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे.

मकर राशि
दूसरों की मजबूरी को समझें और उनका सहयोग करें. हालांकि क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे, लेकिन पिता से मतभेद समाप्त होंगे. उम्मीद है कि आज आप परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि
आज आपको कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है. साथ ही काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है.

मीन राशि
दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे, लेकिन यात्रा, निवेश और नौकरी आपके मनोनुकूल चलेंगे. इसके अलावा नेत्र में पीड़ा होना संभव है. बता दें कि धर्म-कर्म में आपकी आज रुचि भी बढ़ेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ