Aaj Ka Rashifal: आज सौभाग्य योग बनने से 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 13 September 2024: आज 13 सितंबर को सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। 12 राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से राशिफल के माध्यम से जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 25 september 2024 Today Horoscope astrology in Hindi

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2024: आज यानी 13 सितंबर को भाद्रपद महीने की पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। इस दिन सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। शुभ काम करने के लिए अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:37 रहेगा। शुभ काम को न करने का समय या राहुकाल का समय सुबह 10:41 से 12:13 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में राशिफल के माध्यम से बताया गया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। घर गृहस्थी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

किसी व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में  वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं और कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

तुला राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। झगड़ा विवाद से बचें। संपत्ति का विस्तार होगा। सुबह बंदरों को केला और गुड़ चना खिला दें तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

विज्ञापन

धनु राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

विज्ञापन

मकर राशि

समस्या का समाधान होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। सुबह शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ