Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, जल्द होंगे मालामाल!

Shukra Gochar Nakshatra Parivartan 2024: 13 सितंबर को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Shukra Gochar Nakshatra Parivartan 2024

शुक्र गोचर 2024

Shukra Gochar Nakshatra Parivartan 2024: धन के कारक ग्रह शुक्र जिस व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं, उसे कभी भी पैसों से लेकर समाज में सम्मान की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। शुक्र ग्रह की मेहरबानी से व्यक्ति को सभी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। आर्थिक तंगी का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है। आगामी दिनों में धन-वैभव के देता शुक्र ग्रह कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। 13 सितंबर को शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं जिससे 3 राशियों को लाभ ही लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

शुक्र कब करेंगे नक्षत्र परिवर्तन?

धन-वैभव के देता शुक्र 13 सितंबर 2024 को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 13 सितंबर को रात 3 बजे शुक्र ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में 23 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को चित्रा से निकलकर स्वाति नक्षत्र में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों का भाग्य खुलेगा और उन्हें मनचाहा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशि कौन सी है?

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। 13 सितंबर से आपकी किस्मत चमक सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि से लेकर आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। व्यापारियों के लिए शुक्र नक्षत्र लाभकारी रहेगा। आने वाले दिनों में एक अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुली राशि के लिए भी शुक्र नक्षत्र परिवर्तन उत्तम साबित होगा। 13 सितंबर से इनकी किस्मत सोने की तरह चमक सकती है। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। कामकाज में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीत सकेंगे। धार्मिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। मन खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। सभी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आने वाला दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन प्रमोशन का योग बना सकता है।

विज्ञापन

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ