Budh Gochar 2024: 23 सितंबर तक जरा संभलकर रहें ये 3 राशियां! आर्थिक नुकसान समेत हो सकती हैं कई परेशानियां

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह के गोचर के कारण थोड़ा संभलकर रहना होगा। कुछ राशियों के लोगों को 23 सितंबर तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

Budh Gochar 2024 Mercury Transit Bad Effect on 3 Unlucky Zodiac Signs

बुध गोचर

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह द्वारा हाल ही में राशि परिवर्तन किया गया है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए बुध गोचर लाभकारी रहा है। जबकि, कुछ राशियों के लिए बुध का राशि परिवर्तन नुकसानदायक है। एक राशि में 21 दिन तक रहने वाले बुध 23 सितंबर को दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों पर बुध मेहरबान नहीं बल्कि खतरनाक साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में 3 राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा और वाणी से लेकर अपनी चाल-ढाल पर भी काबू रखना होगा। इन राशियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। नकारात्मक प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

23 सितंबर तक वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी बोली पर काबू रखना होगा। प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह से आपको कई तरह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से आप जितनी दूरी बनाकर रखेंगे, उतना अच्छा रहेगा। कामकाज में आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कहीं निवेश करें।

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए आने वाला समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आप जैसा चाहें वैसा नहीं होगा, इसलिए किसी भी तरह की अभी कुछ दिनों तक उम्मीद न रखें। आपको कई कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। इसका एक ये ही उपाय है कि अपने इस समय को एक बुरा वक्त समझकर टलने दें। ज्यादा सोच-विचार न करें, वरना सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मानसिक और आर्थिक दोनों स्थिति खराब हो सकता है। मन में बुरे विचार आ सकते हैं। रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है। बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कुछ भी नया करने का न सोचे। अपनी हरकत पर काबू रखें। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ