Indra Yog 2026: जून में बना इन्द्र योग जुलाई में होगा खत्म, मिथुन समेत 3 राशियों की सुधरेगी सेहत-रिश्ते और आर्थिक स्थिति
Indra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में इन्द्र योग को शुभ योगों की सूची में रखा गया है, जो कि सत्ता, नेतृत्व क्षमता और राजसी ठाठ-बाट का प्रतीक हैं. हर महीने इन्द्र योग का निर्माण होता है, जिससे किसी न किसी राशि को लाभ जरूर होता है. हालांकि, इस बार जून 2026 में बन रहा इन्द्र योग जुलाई 2026 में खत्म हो रहा है. चलिए जानें इस बड़ी ज्योतिषीय घटना के घटित होने की तिथि, दिन, समय और प्रभाव के बारे में.

30 जून 2026 को दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर अति लाभकारी इन्द्र योग बन रहा है, जो कि 1 जुलाई 2026 को दोपहर 4 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा. अक्सर देखा गया है जब-जब इन्द्र योग बनता है तो उसका सकारात्मक प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है क्योंकि ये एक शुभ फल देना वाला योग है. इस बार भी 12 में से 5 राशियों को इन्द्र योग से लाभ होने के योग हैं. चलिए जानें इन 5 राशियों के नाम के साथ-साथ इनके राशिफल के बारे में.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6अनावश्यक वाद-विवादों से बचेंगे तो खुश रहेंगे. साथ ही घर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा. जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. इसके अलावा कारोबारियों को भी अच्छा आर्थिक लाभ होना संभव है.
मिथुन राशि (Gemini)-
3 / 6अपनों के सपनों को पूरा करने से खुशी मिलेगी. साथ ही समाज में एक नई पहचान बनेगी. जो लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, उनकी आर्थिक परेशानी दूर होगी. साथ ही मनचाही जगह पर संपत्ति खरीद पाएंगे.
सिंह राशि (Leo)-
4 / 6कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने के कारण लोन को चुकाने में सफलता मिलेगी. साथ ही परिवार में खुशी का माहौल कायम रहेगा. यदि घर में कोई शादी योग्य लड़की है तो उसका रिश्ता तय हो सकता है. इसके अलावा संपत्ति का सुख आपको मिलेगा. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs 2026: वृषभ समेत 5 राशियों के लिए जून से ज्यादा जुलाई रहेगा अच्छा, पड़ेगा शुक्र के ट्रिपल गोचर का प्रभाव
तुला राशि (Libra)-
5 / 6लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने से आर्थिक नुकसान आपको नहीं होगा. साथ ही निवेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं. हालांकि, पारिवारिक स्थिति में प्रयास करने के बाद ही खुशहाली रहेगी. ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: 10 जून से खुलेगा इन 3 मूलांक वालों का नसीब, जिंदगी की अड़चनें होंगी दूर
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी होने से कामकाजी लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. इस खुशी में और चार चांद तब लग जाएंगे, जब आप अपने घर वालों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. इसके अलावा सेहत में सुधार होने के भी प्रबल योग हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)