Shani Ki Ulti Chaal 2026: शनिदेव चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, साढ़ेसाती से जूझ रही इन 2 राशियों को मिलेगी बड़ी राहत

Saturn Retrograde 2026: 27 जुलाई 2026 से शनिदेव वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे, जिसके सकारात्मक प्रभाव से शनि की साढ़ेसाती से परेशान कुंभ और मीन राशि वालों को कुछ राहत मिलेगी. चलिए जानें शनि वक्री के समय, प्रभाव और शनिदेव को खुश करने के उपायों के बारे में.

Saturn Retrograde 2026

Credit- News24 Graphics

Shani Vakri 2026: शनि महाराज इस समय मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जहां पर वह लंबे समय तक रहेंगे. 29 मार्च 2025 को जब शनिदेव ने मीन राशि में गोचर किया था, तभी से मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो गई थी. हालांकि, अब 27 जुलाई 2026 को सुबह 1 बजकर 25 मिनट पर शनि महाराज वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे, जिसके साथ ही शनि की साढ़ेसाती से परेशान कुंभ और मीन राशि वालों को कुछ राहत मिलने के योग हैं. इस अवस्था में शनि महाराज 11 दिसंबर 2026 की सुबह 5 बजे तक रहेंगे. चलिए जानें कुंभ और मीन राशि के राशिफल व साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपायों के बारे में.

विज्ञापन

साढ़ेसाती से 2 राशियों को मिलेगी कुछ राहत

  • कुंभ राशि

शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण इस समय कुंभ राशि वालों पर चल रहा है, जिसके अशुभ प्रभाव से उन्हें 27 जुलाई 2026 के बाद कुछ राहत मिलेगी. खासकर, अज्ञात भय कम होगा और आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे. इसके अलावा फंसा हुआ पैसा और थोड़ी मानसिक शांति मिलने के भी योग हैं.

विज्ञापन
  • मीन राशि

शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण का सामना इस समय मीन राशि के लोग कर रहे हैं, जिसके नकारात्मक प्रभाव से उन्हें 27 जुलाई 2026 के बाद कुछ राहत मिलने के योग हैं. यदि आप बिजनेस में लगातार घाटे का सामना कर रहे हैं तो अब मुनाफा होना आरंभ होगा. वहीं, नौकरी कर रहे जातकों का करियर रफ्तार पकड़ेगा.

विज्ञापन

साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपाय

  • रोजाना शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करें.
  • शनिवार के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करें.
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शनिवार की शाम पीपल के पेड़ की पूजा करें और उनके पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

ये भी पढ़ें- Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ