Aaj Ka Rashifal:पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 8:10 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर मूल नक्षत्र लगेगा। साध्य योग दोपहर 2:04 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुभ योग शुरू होगा। बव करण दोपहर 1:13 बजे तक रहेगा, फिर बालव करण सक्रिय होगा।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा और शाम 8:10 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र मेष में, सूर्य वृषभ में, बुध और बृहस्पति मिथुन में, मंगल और केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन में रहेंगे। आइए, ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जानते हैं कि यह बुधवार आपके लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या करें।
मेष राशि
सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याएं कम होंगी। निजी सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय: सुबह मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। बंदरों को गुड़-चना या केला खिलाएं।
वृषभ राशि
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर बनेंगे। शिक्षा या प्रतियोगिता में तनाव संभव है।
उपाय: सुबह सूर्य को हल्दी-चावल मिला जल अर्पित करें। गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाएं।
मिथुन राशि
दूसरों से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बुद्धि से किए कार्य सफल होंगे।
उपाय: बंदरों को गुड़-चना या केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
कर्क राशि
सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। धन, यश और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग। अहंकार और नकारात्मक विचारों से बचें।
उपाय: सुबह मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। सूर्य को हल्दी-चावल मिला जल अर्पित करें।
सिंह राशि
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। बुद्धि-कौशल से कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में गुड़ डालकर खिलाएं।
कन्या राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
तुला राशि
धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता। नेत्र विकार से सावधान रहें।
उपाय: किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें।
धनु राशि
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व पूरे होंगे।
उपाय: गाय को हल्दी लगी चार आटे की लोई खिलाएं।
मकर राशि
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें या विरोधी तनाव दे सकते हैं। आर्थिक जोखिम से बचें।
उपाय: किसी घायल कुत्ते की सेवा करें। कुत्तों को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
रिश्तों में नजदीकी आएगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं।
उपाय: किसी घायल कुत्ते की सेवा करें। शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।
मीन राशि
जीविका और शिक्षा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: स्नान के पानी में चुटकीभर हल्दी डालें। बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 11 जून को बज सकता है इन 3 राशियों का बैंड, अपनों से रहें सावधान
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines