हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज तुला समेत 3 राशियों को होगा धन लाभ, धनु राशिवाले रहेंगे परेशान

Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का उल्लेख मिलता है, जिनकी स्थिति का आकलन करके राशिफल बनाया जाता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि नवंबर माह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें आज शनिदेव को समर्पित शनिवार के दिन का राशिफल.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि रहेगी. साथ ही दिशा शूल पूर्व, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, ध्रुव योग, व्याघात योग और रवि योग रहेगा. इसके अलावा आज देवउठनी एकादशी और खाटू श्याम का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो कन्या राशि में शुक्र ग्रह, तुला राशि में सूर्य ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में चंद्र ग्रह और राहु ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 1 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा और दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं.

वृषभ राशि

आज बिना सोचे समझे कार्य न करें, बल्कि पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें. हालांकि, परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव भी बढ़ेगा. इसके अलावा कुंडली में आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

दिनभर कार्य की अधिकता रहेगी. हालांकि, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. इसके अलावा सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी. साथ ही कारोबार में नए अनुबंध कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेंगे.

कर्क राशि

मन में अज्ञात भय बना रहेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. जॉब कर रहे जातक उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें.

विज्ञापन

सिंह राशि

मनचाहा साथ मिलने से सिंह राशिवालों का कामकाज में मन लगेगा. इसके अलावा राजनीति से जुड़े बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.

कन्या राशि

आज प्रोफेशन में परिवर्तन आना सम्भव है, लेकिन कर्ज लेने से दूर रहें. परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी. इसके अलावा परिवार में आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा.

विज्ञापन

तुला राशि

आज किया गया आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा, लेकिन अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें नहीं तो ये आपके पतन का कारण बन सकती हैं. इसके अलावा दिनभर विरोधी सक्रिय रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज देवउठनी एकादशी पर मनाया जाएगा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, पूजा का मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 1 नवंबर का पंचांग

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है. दिन खत्म होने से पहले कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी, लेकिन यात्रा में सतर्कता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

धनु राशि

अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने के योग बनेंगे. दिन खत्म होने से पहले पारिवारिक समस्याओं का हल मिल सकता है और निजी जीवन में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है, लेकिन पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ (गहरे) होंगे. साथ ही साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा.

कुंभ राशि

आज आपके लिए दिन शुभ है. दोस्तों से उपहार मिलेगा. साथ ही व्यवसायिक पुरानी उधारी व लेनदारी में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक निवेश में सावधानी रखनी जरूरी है. इसके अलावा विलासिता (सुख-सुविधा) के प्रति रुझान बढ़ेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल रहेगा. भवन-भूमि के रुके कार्य पूरे होंगे. साथ ही गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: नवंबर का पहला दिन 4 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, प्रेमी संग कम होंगी दूरियां

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola