हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 05 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 05 December 2024: आज यानी 5 दिसंबर गुरुवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 December 2024: आज यानी 05 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग का निर्माण होगा। ये दोनों योग 12 राशियों के लिए कैसे रहने वाले हैं? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव ने 5 दिसंबर, गुरुवार का राशिफल बताया है। साथ ही उन्होंने 12 राशियों के लिए उपाय भी बताए हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। बहन भाई का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा में किया गया श्रम सार्थक होगा।घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।

कर्क राशि

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। उपहार का लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

विज्ञापन

सिंह राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा व घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। प्रिय जन से पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

ये भी पढ़ें- शनिदेव के नाराज होने पर दिखते हैं ये 7 संकेत, जानें न्यायाधीश को प्रसन्न करने के 10 उपाय

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकलें।

धनु राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा।पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 2025 में 5 राशियों पर राहु और शुक्र होंगे मेहरबान, दोनों ग्रहों की युति से अपार धन की बरसात!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola