Shanidev Upset Signs: शनिदेव के नाराज होने पर दिखते हैं ये 7 संकेत, जानें न्यायाधीश को प्रसन्न करने के 10 उपाय

Shanidev Upset Signs: कहीं आप से तो शनिदेव नाराज नहीं है? आप इन 7 संकेत से पता लगा सकते हैं। आइए संकेतों के बारे में जानने के साथ शनि को खुश करने के 10 उपाय जानते हैं।

These 7 signs are seen when Shanidev is angry know the Astro Remedies to please the judge
विज्ञापन

Shanidev Upset Signs: न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि देव जिस पर भी मेहरबान हो जाते हैं उसे कभी भी कोई भी समस्या नहीं हो सकती है। शनि देव की कृपा से रंक भी राजा बन सकता है, लेकिन अगर उनकी बुर दृष्टी किसी पर पड़ जाती है तो उसके लिए हर कदम चलना कठिनाइयों से भरा हुआ होता है। कहते हैं कि अगर किसी पर न्याय के देवता शनि नाराज हो जाते हैं तो वो राजा होकर भी रंक जैसी जिंदगी जीने लगते हैं। सेहत संबंधित कई परेशानियां उस व्यक्ति को घेर लेती हैं और सारा धन दवा के खर्चों में भी खर्च हो जाता है।

कर्म के हिसाब से फल देने वाले देवता शनि अगर किसी पर नाराज हो जाते हैं तो उन्हें जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए वो 7 संकेत जानते हैं जिससे पता चलता है कि शनिदेव नाराज हैं। साथ ही शनि को प्रसन्न करने के भी उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

शनिदेव के नाराज होने पर दिखते हैं ये 7 संकेत

  1. घर की दीवारों में दरारें आ जाना।
  2. घर में चीटियों का ज्यादा हो जाना।
  3. घर के कमरों में मकड़ी का जाला लगना।
  4. घर के पास पीपल के पेड़ का ज्यादा उगना।
  5. घर में बार-बार काली बिल्ली का दिखना या आना।
  6. कोर्ट-कचहरी के मामले होना और बार-बार हार का सामना करना।
  7. ऑफिस में बॉस या साथ के कर्मचारियों के साथ मतभेद ज्यादा होना।

ये भी पढ़ें- कांच के गिलास में पानी पीने वाले सावधान! मन का कारक ग्रह होता है कमजोर

न्यायाधीश को प्रसन्न करने के उपाय

शनिदेव को खुश करने के लिए आप प्रतिदिन उनकी पूजा-अर्चना कर सकते हैं। खासतौर पर शनिवार के दिन शनि की आराधन किया करें। इससे शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए कुछ उपाय जानते हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

  1. पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं और दूध या जल अर्पित करें।
  2. काली चीजें जैसे- दाल, जूते, कपड़े आदि का दान करें।
  3. लोहे और सरसों के तेल का दान भी कर सकते हैं।
  4. शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  5. शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित या तेल से अभिषेक करें।
  6. ‘ऊं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप प्रतिदिन करें।
  7. घोड़े की नाल की अंगूठी पहनकर रखें।
  8. घोड़े की नाल को घर के दरवाजे पर लटकाकर रखें।
  9. कुत्तों की सेवा करें, उन्हें खाने पीने की चीजें दें।
  10. प्रतिदिन शिव जी की पूजा-अर्चना करने से भी शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ