हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज इस समय करें पूर्णिमा श्राद्ध, चंद्र ग्रहण का सूतक काल जानने के लिए पढ़ें 7 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 7 सितंबर 2025 को पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिस कारण इसका अच्छा-खासा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं 7 सितंबर 2025 के पंचांग और ग्रहण के सही समय और सूतक काल आदि के बारे में।

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj ka Panchang 7 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिस दिन इस वर्ष का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि, आज से पितृपक्ष की भी शुरुआत हो रही है। आज पहला पूर्णिमा श्राद्ध है, जिसकी पूजा कुतुप मुर्हूत, रौहिणी मुहूर्त और अपराह्न काल में करनी शुभ रहती है। आज सुबह 11:54 से लेकर दोपहर 12:44 मिनट तक कुतुप मुहूर्त रहेगा, जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 01:34 मिनट तक रहने वाला है। इसके अलावा दोपहर 01:34 मिनट से लेकर दोपहर 04:05 मिनट तक अपराह्न काल रहेगा। आइए अब जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय, रविवार के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और काल आदि के बारे में।

नक्षत्र, करण और दिशा शूल

नक्षत्र की बात करें तो आज सुबह 09:41 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जिसके समाप्त होते ही पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। रविवार को पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा दोपहर 12:43 मिनट तक विष्टि करण रहेगा, जिसके समाप्त होते ही बव करण का आरंभ होगा। आज देर रात 11:38 मिनट तक बव करण रहेगा, जिसके समाप्त होते ही बालव करण का संयोग बन रहा है। साथ ही आज दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है।

चंद्रमास और सम्वत

चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय

आज देर रात 09:58 मिनट से लेकर 8 सितंबर की सुबह 01:26 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा, जो भारत में दिखाई देगा। वहीं, दोपहर 12:57 मिनट से लेकर अगले दिन की सुबह 01:27 मिनट तक चंद्र ग्रहण का सूतक काल रहेगा।

विज्ञापन

आज के शुभ योग

योग की बात करें तो इस समय सुकर्मा चल रहा है, जो सुबह 09:22 मिनट तक रहेगा। हालांकि, सुकर्मा योग के समाप्त होते ही धृति योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है।

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय

आज 7 सितंबर 2025 को प्रात: काल 06 बजकर 02 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 36 मिनट पर सूर्यास्त होने वाला है। इसके अलावा आज शाम में 6 बजकर 26 मिनट के आसपास चंद्रोदय हो सकता है।

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • गुरु देव आज पितृपक्ष के पहले दिन मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि शनि देव मीन राशि में दिनभर संचार करने वाले हैं।
  • चंद्र देव आज देर रात दोपहर तक कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि बुध देव, सूर्य देव और केतु ग्रह सिंह राशि में युति स्थिति में रहेंगे।
  • मंगल देव आज पितृपक्ष के पहले दिन कन्या राशि में रहेंगे, जबकि कर्क राशि में शुक्र देव और कुंभ राशि में राहु ग्रह के रहने के योग हैं।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola