हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज राहुकाल के साथ बना 4 योग का अद्भुत संयोग, शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 31 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज अक्टूबर माह के आखिरी दिन 4 अद्भुत योग का संयोग बन रहा है. इसके अलावा दोपहर में करीब 1 घंटे तक राहुकाल रहेगा, जिस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं आज शुक्रवार के शुभ-अशुभ समय, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 31 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद से कल सुबह तक दशमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा प्राचीन काल में आज ही की तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध करके राजा उग्रसेन को मथुरा के सिंहासन पर फिर से प्रतिष्ठित किया था. ऐसे में आज कृष्ण जी की पूजा करना शुभ रहेगा. आइए अब विस्तार से जानते हैं 31 अक्टूबर 2025, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल 12 से लेकर सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा. वृद्धि योग के समाप्त होते ही ध्रुव योग का आरंभ हो जाएगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. वहीं, पूरे दिन रवि योग रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर विडाल योग का आरंभ होगा, जो दोपहर 02:21 मिनट तक रहेगा.

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:09
  • सूर्यास्त- दोपहर 03:56
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02:53
  • चन्द्रास्त- सुबह 12:32, 1 नवंबर

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: 26 नवंबर से शुरू होंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, वृश्चिक राशि में बनेगी मंगल-सूर्य-शुक्र की महायुति

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • मीन राशि- शनि ग्रह
  • कुंभ राशि- राहु ग्रह
  • सिंह राशि- केतु ग्रह
  • तुला राशि- सूर्य ग्रह
  • कन्या राशि- शुक्र ग्रह
  • कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति
  • वृश्चिक राशि- बुध ग्रह और मंगल ग्रह
  • मकर राशि और कुंभ राशि- चंद्र ग्रह

आज के नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय धनिष्ठा चल रहा है, जो शाम 06:51 मिनट तक रहेगा. आज जैसे ही धनिष्ठा नक्षत्र का समापन हो जाएगा, वैसे ही शतभिषा नक्षत्र का आरंभ होगा. शतभिषा नक्षत्र आज देर रात तक रहने वाला है. वहीं, सुबह 10:04 मिनट तक कौलव करण रहेगा. कौलव करण के समाप्त होते ही तैतिल करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:44 मिनट तक रहेगा. दिन के अंत में आज गर करण रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 31 अक्टूबर का दिन? पढ़ें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola