Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 28 February 2026: नृसिंह द्वादशी पर होगा आमलकी एकादशी व्रत का पारण, शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल जानें

Kal Ka Panchang: कल 28 फरवरी 2026, वार शनिवार को नृसिंह द्वादशी है. साथ ही आमलकी एकादशी व्रत का पारण भी हो रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 28 फरवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 27, 2026 11:22
Aaj Ka Panchang 28 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 28 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से हो रही है, जिसका समापन रात 08:43 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल नृसिंह द्वादशी मनाई जाएगी. साथ ही विष्णु जी को समर्पित आमलकी एकादशी व्रत का पारण होगा, जिसका शुभ समय सुबह 06:47 से सुबह 09:06 मिनट तक है. चलिए अब जानते हैं 28 फरवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पुनर्वसु रहेगा, जिसका समापन सुबह 09:34 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक पुष्य नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

28 फरवरी 2026 का शुभ समय

28 February 2026 Ka Shubh Muhurat

28 फरवरी 2026 का अशुभ समय

28 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

28 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत सौभाग्य योग से होगी, जो शाम 05:02 मिनट पर रहेगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक शोभन योग रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर (1 मार्च 2026)

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बव रहेगा, जिसका समापन सुबह 09:36 मिनट पर होगा. बता दें कि बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो रात 08:43 मिनट तक रहेगा. वहीं, कौलव करण दिन के अंत में रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 11:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.