हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि के चौथे दिन होगी मां कुष्मांडा की पूजा, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 26 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 26 सितंबर 2025, वार शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है. आज मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाएगी. चलिए अब जानते हैं आज किस समय माता कुष्मांडा की पूजा करना शुभ रहेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 26 September 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. आज यानी 26 सितंबर 2025 को नवरात्रि का चौथा दिन है. आज के दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाएगी. देवी कुष्मांडा की 8 भुजाएं हैं, जिस कारण उन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है. आइए अब जानते हैं 26 सितंबर 2025, वार शुक्रवार के दिन के पंचांग के बारे में.

तिथि, योग और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद देर रात तक पंचमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा इस वक्त विष्कुम्भ योग चल रहा है, जो देर रात 10:50 मिनट तक रहेगा. विष्कुम्भ योग के समाप्त होते ही प्रीति योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. वहीं, दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है.

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय विशाखा चल रहा है, जो देर रात 10:09 मिनट तक रहेगा. जैसे ही इस नक्षत्र का समापन हो जाएगा, वैसे ही अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होगा जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा इस समय विष्टि करण चल रहा है, जो सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. हालांकि, विष्टि करण के बाद देर रात 10 बजकर 49 मिनट तक बव करण रहने वाला है जिसके समाप्त होते ही बालव करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

ये भी पढ़ें- Video: नवरात्रि से पहले इन राशियों की खुशियों पर नहीं लगेगा ग्रहण, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला समय?

सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

आज नवरात्रि के चौथे दिन प्रात: काल 06:30 पर सूर्योदय होगा, जबकि सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इसके बाद शाम 6 बजकर 32 मिनट पर सूर्यास्त होगा, जिसके बाद देर रात 9 बजकर 7 मिनट पर चंद्रास्त होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव आज युति स्थिति में मंगल देव के साथ तुला राशि में रहेंगे.
  • बुध देव आज युति स्थिति में सूर्य देव के साथ कन्या राशि में रहेंगे.
  • केतु देव आज युति स्थिति में शुक्र ग्रह के साथ कन्या राशि में रहेंगे.
  • गुरु ग्रह अकेले मिथुन राशि में, गुरु ग्रह कुंभ राशि में और शनि ग्रह मीन राशि में दिनभर संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य गोचर से पहले इन 3 राशियों के शादीशुदा लोगों को मिलेगी गुड न्यूज, सिंगल रहेंगे परेशान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola