हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज छठ पर्व के दूसरे दिन करीब 90 मिनट तक रहेगा राहुकाल, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 26 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 26 अक्टूबर 2025, वार रविवार को छठ पर्व की द्वितीय तिथि है, जिस दिन खरना की पूजा की जाती है. हालांकि, आज करीब 90 मिनट तक राहुकाल भी रहेगा. आइए अब जानते हैं आज के दिन के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, योग, नक्षत्र और करण आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 26 October 2025: बीते दिन 25 अक्टूबर से छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है. आज छठ पूजा का दूसरा दिन है, जो बेहद खास होता है. छठ पर्व की द्वितीय तिथि पर खरना पूजा होती है. इस दिन शाम के समय सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने के बाद प्रसाद खाया जाता है, जिसके बाद से 36 घंटे के उपवास का आरंभ हो जाता है. हालांकि, आज छठ के दूसरे दिन कुछ अशुभ योग के साथ राहुकाल का साया भी मंडरा रहा है. आइए अब जानते हैं आज 26 अक्टूबर 2025, दिन रविवार के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जिसके बाद कल सुबह तक षष्ठी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन पश्चिम दिशा शूल रहेगी.

संवत और चंद्रमास

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय ज्येष्ठा चल रहा है, जिसका समापन सुबह 10:46 मिनट पर होगा. ज्येष्ठा नक्षत्र के समाप्त होते ही मूल नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज दोपहर 4 बजकर 59 मिनट तक बव करण रहेगा, जिसके बाद कल सुबह तक बालव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Horoscope: छठ पर्व के समापन से पहले चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, शुक्र करेंगे गोचर

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:29
  • सूर्यास्त- शाम 05:41
  • चन्द्रोदय- सुबह 10:44
  • चन्द्रास्त- शाम 08:48

नवग्रहों की स्थिति

  • वृश्चिक राशि में बुध ग्रह
  • सिंह राशि में केतु ग्रह
  • कुंभ राशि में राहु ग्रह
  • कन्या राशि में शुक्र ग्रह
  • मीन राशि में शनि ग्रह
  • कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह
  • तुला राशि में सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह
  • वृश्चिक राशि और धनु राशि में चंद्र ग्रह

आज के शुभ-अशुभ योग

आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट तक शोभन योग रहेगा, जिसके बाद से कल सुबह तक अतिगण्ड योग रहेगा. इस बीच सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रवि योग रहेगा. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 10:46 मिनट से लेकर कल 27 अक्टूबर की सुबह 06:30 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 26 अक्टूबर को 4 राशियों को मिलेगा प्रेमी का पूरा साथ, बनेगा घूमने जाने का प्लान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola