Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि के तीसरे दिन इस मुहूर्त में करें देवी चंद्रघंटा की पूजा, पढ़ें 24 सितंबर 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 24 सितंबर 2025, वार बुधवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा को समर्पित है. चलिए जानते हैं आज किस समय देवी चंद्रघंटा की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको दिनभर के योग, नक्षत्र, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में पता चलेगा.

Aaj ka Panchang 24 September 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 24 September 2025: माता दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के किसी न किसी रूप को समर्पित है. आज 24 सितंबर 2025 को नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा को समर्पित है. देवी चंद्रघंटा की पूजा करने से पापों और बाधाओं का नाश होता है. साथ ही शक्ति, ज्ञान, वीरता और साहस की प्राप्ति होती है. आइए अब जानते हैं 24 सितंबर 2025, वार बुधवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि, योग और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दिनभर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. इसके अलावा रात 9 बजकर 2 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वैधृति योग रहने वाला है. वहीं, दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी.

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 4 बजकर 16 मिनट तक चित्रा रहेगा, जिसके बाद देर रात तक स्वाति रहने वाला है. इसके अलाव शाम 5 बजकर 57 मिनट तक तैतिल करण रहेगा, जिसके बाद गर करण का निर्माण हो रहा है. बता दें कि आज देर रात तक गर करण रहेगा.

सम्वत और चंद्रमास

आज 24 सितंबर 2025 को दिनभर विश्वावसु (1947) शक सम्वत रहेगा, जबकि गुजराती संवत नल (2081) और विक्रम संवत कालयुक्त (2082) रहेगा. इसके अलावा बुधवार को अमांत और पूर्णिमान्त आषाढ़ माह है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि शाम 6 बजकर 34 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा. इस बीच सुबह 8 बजकर 25 मिनट के आसपास चंद्रोदय होगा. अंत में शाम 7 बजकर 54 मिनट के करीब चंद्रास्त होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • मंगल देव आज तुला राशि में रहेंगे, जहां दोपहर बाद चंद्र देव गोचर करेंगे. इससे पहले वो कन्या राशि में संचार करने वाले हैं.
  • सूर्य देव और बुध देव आज दिनभर कन्या राशि में संचार करेंगे.
  • गुरु देव आज नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि मीन राशि में शनि देव संचार करेंगे.
  • शुक्र देव और केतु ग्रह आज युति स्थिति में सिंह राशि में रहेंगे, जबकि राहु ग्रह कुंभ राशि में संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 24 सितंबर का दिन 6 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, दूर होंगे मन-मुटाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ