Aaj Ka Panchang 19 January 2026: साल में चैत्र, आषाढ़, आश्विन (शारदीय) और माघ (गुप्त) में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 जनवरी 2026 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 28 जनवरी 2026 को होगा. माना जाता है कि नवरात्रि के 10 दिन 10 महाविद्या की पूजा करने से जीवन में खुशियों का वास होता है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. चलिए अब जानते हैं 19 जनवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के पंचांग के बारे में.
तिथि
19 जनवरी 2026 को प्रात: काल से सुबह करीब 2 बजे तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाली है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 19 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 02 बजकर 12 मिनट पर (20 जनवरी 2026)
- चन्द्रास्त- दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर
ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत
संवत और चंद्रमास
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से दोपहर करीब 12 बजे तक उत्तराषाढ़ा रहेगा. इसके बाद देर रात तक श्रवण नक्षत्र रहने वाला है.
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
- सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह, चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
19 जनवरी 2026 का शुभ समय
19 जनवरी 2026 का अशुभ समय
योग
आज के दिन की शुरुआत वज्र योग से हुई है, जो रात 08:45 मिनट तक रहेगा. इसके बाद देर रात तक सिद्धि योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच रात 10:23 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (20 जनवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.
करण
करण की बात करें तो प्रात: काल में किस्तुघन रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:51 मिनट पर होगा. किस्तुघन करण के बाद बव करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines