---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 19 February 2026: गुरुवार को फुलेरा दूज पर 1 घंटे से ज्यादा रहेगा राहुकाल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है

Kal Ka Panchang: कल 19 फरवरी 2026 को फुलेरा दूज है, जो कि भगवान कृष्ण और उनकी परम सखी राधा रानी को समर्पित पर्व है. हालांकि, इस पावन दिन दोपहर में राहुकाल रहेगा, जिस दौरान पूजा और शुभ कार्य करना सही नहीं रहेगा. चलिए अब जानते हैं 19 फरवरी 2026 के दिन के शुभ मुहूर्त से लेकर अशुभ समय के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 18, 2026 12:42
Aaj Ka Panchang 19 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 19 February 2026: राधा-कृष्ण के भक्तों के लिए फुलेरा दूज के पर्व का खास महत्व है, जिस दिन से मथुरा और वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है. इस पावन दिन राधा-कृष्ण की साथ में पूजा की जाती है और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, फुलेरा दूज पर पूजा-पाठ करने से लाभ जरूर होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 19 फरवरी 2026, वार गुरुवार को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है.

तिथि

19 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होगी, जो दोपहर 03:59 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक तृतीया तिथि रहने वाली है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 14 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 07 बजकर 54 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 08 बजकर 11 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पूर्वभाद्रपदा रहेगा, जिसका समापन रात 08:51 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहने वाला है.

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मकर राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को गोचर करेंगे.

19 फरवरी 2026 का शुभ समय

19 February 2026 Ka Shubh Muhurat

19 फरवरी 2026 का अशुभ समय

19 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

योग

गुरुवार के दिन की शुरुआत में सिद्ध योग रहेगा, जो रात 08:42 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक साध्य योग रहने वाला है. वहीं, आडल योग शाम 06:38 से रात 08:52 मिनट तक रहेगा, जबकि विडाल योग सुबह 06:56 से शाम 06:38 मिनट तक रहेगा. बता दें कि रात 08:52 से अगले दिन (20 फरवरी 2026) की सुबह 06:55 मिनट तक फिर से विडाल योग रहेगा.

करण

कौलव करण से गुरुवार के दिन की शुरुआत होगी, जो दोपहर 03:59 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अगले दिन (20 फरवरी 2026) की सुबह तक तैतिल करण रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


First published on: Feb 18, 2026 12:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.