हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 18 March 2023: पापमोचिनी एकादशी पर बने ये शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 18 March 2023: आज शनिवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि है। आज पापमोचिनी एकादशी भी है। एकादशी सुबह 11.13 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन श्रावण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.37 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.01 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.59 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – चैत्र माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat: प्रदोष पर करें शिवजी के यह उपाय, मृत्यु को भी टाल देंगे भगवान भोलेनाथ

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.28 बजे से 8.04 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.16 बजे से 8.04 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.05 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.41 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.18 बजे से 4.06 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.59 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.28 बजे से 10.59 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ेंः आज इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो वारे न्यारे हो जाएंगे

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.04 बजे से 9.34 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.36 बजे से 5.06 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.36 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.35 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा।
अर्द्धरात्रि को 12.29 बजे से अगले दिन सुबह 6.32 बजे तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसी प्रकार सुबह 6.34 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से 12.59 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola