Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 1 March 2026: रवि प्रदोष व्रत पर किस समय रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर योग-करण

Kal Ka Panchang: कल 1 मार्च 2026, वार रविवार को रवि प्रदोष व्रत है, जिस दिन शिव जी और सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहेगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं कि 1 मार्च 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 28, 2026 09:55
Aaj Ka Panchang 1 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 1 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से हो रही है, जो कि शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो कि देवों के महादेव और सूर्य देव को समर्पित है. चलिए अब जानते हैं 1 मार्च 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पुष्य रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:34 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा.

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

Samvat

योग

बता दें कि 1 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत शोभन योग से हो रही है, जो दोपहर 02:32 मिनट तक रहेगी. वहीं, शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:54 मिनट पर होगा. बता दें कि कौलव करण के बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो शाम 07:09 मिनट तक रहेगा. वहीं, गर करण का आरंभ तैतिल करण के बाद होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

1 मार्च 2026 का शुभ समय

1 March 2026 Ka Shubh Muhurat

1 मार्च 2026 का अशुभ समय

1 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 03 बजकर 11 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 04 बजकर 46 मिनट पर (1 मार्च 2026)

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कर्क राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 28, 2026 09:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.