Numerology Prediction 8 September 2024: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Numerology Prediction 8 September 2024: अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि, समय और जगह का खास महत्व है। जन्म तिथि से प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक का भविष्यफल।

Numerology Prediction 8 September 2024

आज का अंक ज्योतिष

Numerology Prediction 8 September 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से जिस प्रकार कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर 12 राशियों के भविष्य के बारे में पता चल सकता है। ठीक उसी तरह अंक ज्योतिष शास्त्र की सहायता से फ्यूचर से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं। आज 8 सितंबर 2024 का दिन है, जो कई लोगों के लिए यादगार रहेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहेगा, तो चलिए दैनिक अंक ज्योतिष की मदद से जानते हैं आज का भविष्यफल।

विज्ञापन

अंक 1

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख के जन्मे लोगों का दिन आज अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। किसी करीबी की सलाह आपके बेहद काम आ सकती है। इसके अलावा कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

विज्ञापन

अंक 2

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का दिन आज सुखद रहने वाला है। गणेश जी के आशीर्वाद से सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। परिवारवालों के साथ खरीदारी करने के लिए शॉपिंग पर जा सकते हैं। इसके अलावा सिरदर्द की समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं।

विज्ञापन

अंक 3

जिन लोगों की 3, 12, 21 या 30 डेट ऑफ बर्थ है, उनके आज अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा उधार दिए हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसी के साथ व्यक्तित्व में निखार आएगा। अहंकार की भावना के कारण रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। इसके अलावा कारोबार में सुधार होने की भी संभावना नहीं दिख रही है। सिर दर्द के कारण दिनभर परेशान रह सकते हैं।

अंक 4

जिन लोगों की 4, 13, 22 या 31 डेट ऑफ बर्थ है, उनकी आज आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। यदि कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। दिन खत्म होने से पहले किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। इसी के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

अंक 5

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का दिन गणेश जी के आशीर्वाद से अच्छा रहेगा। दूसरों की सलाह लेने की बजाए अपने मन की सुनेंगे, तो अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में किसी बाहरी इंसान पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। परिवारवालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं, तो वाहन सावधानी से चलाएं।

अंक 6

जिन लोगों की 6, 15 या 24 डेट ऑफ बर्थ है, उनका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। यदि आप किसी पॉलिसी में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। आज स्थिति आपके पक्ष में हैं। रुके हुए सरकारी काम जल्द ही पूरे हो सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ खर्चों में भी इजाफा होगा। परिवार और व्यापार में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें। वरना रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

विज्ञापन

अंक 7

किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों को घरेलू समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके सहज स्वभाव के कारण घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों के कारण माता-पिता को तनाव रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न बरतें। इसके अलावा मौसमी बीमारियों के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है।

अंक 8

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 8, 17 या 26 है, उनका कोई सामान आज चोरी हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। न्यूली मैरिड कपल को नए बच्चे के आगमन की खबर मिल सकती है।

विज्ञापन

अंक 9

किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों के परिवार में सकारात्मक बदलाव आएगा। वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला आज लेना सही नहीं रहेगा। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की समस्या के कारण परेशानी होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ