---विज्ञापन---

ज्योतिष

Gochar 2024: सूर्य की शनि पर शुभ दृष्टि से 3 राशियों के धन में होगी वृद्धि! बढ़ेगा मान-सम्मान

Gochar 2024: 16 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे पहले ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि आमने सामने रहेंगे। सूर्य की शनि पर शुभ दृष्टि से तीन राशियों के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जीवन में इस समय खुशियां बरकरार रहेंगी।

Gochar 2024: प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करता है। हर एक ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों की जिंदगी पर देखने को मिलता है। ग्रहों का गोचर जहां कई राशियों के जातकों की किस्मत को चमका देता है। वहीं कुछ राशियों के जीवन में से खुशियां समाप्त हो जाती हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव इस समय अपनी स्वराशि सिंह राशि में मौजूद हैं। जहां पर वह 16 सितंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 16 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि में से निकलकर शाम 07:52 मिनट पर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य के स्वराशि में मौजूद होने से कई राशियों के लोगों को लाभ हो रहा है। वहीं इस बीच सूर्य देव पर शनि की दृष्टि भी पड़ रही है, जिससे कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिन्हें सूर्य की शनि पर शुभ दृष्टि से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गुरु-मंगल के मेहरबान होने से 3 राशियों को होगा धन लाभ, ऑफिस पॉलिटिक्स से भी मिलेगा छुटकारा!

---विज्ञापन---

इन 3 राशियों को होगा भाग्योदय!

मिथुन राशि

सूर्य की शनि पर शुभ दृष्टि से मिथुन राशि के लोगों को काफी लाभ हो सकता है। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा भाग्य से मिल रहे साथ के कारण किसी पुराने कानूनी मामले से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनकी कारोबार के विस्तार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। इसी के साथ समाज में कंपनी को नई पहचान भी मिलेगी।

कर्क राशि

सूर्य और शनि का संयोजन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव की विशेष कृपा के कारण लव लाइफ में चल रही परेशानियों का अंत होगा। इसके अलावा बिजनेस के विस्तार में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलेगी। आने वाले समय में नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इसी के साथ धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से कर्ज के कारण परेशान हैं, उनकी परेशानी का समाधान भी उन्हें मिल सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

16 सितंबर 2024 तक मीन राशि के लोगों के जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। अच्छी नौकरी की तलाश बेरोजगार लोगों की पूरी हो सकती है। बिजनेसमैन को कोर्ट-कचहरी के किसी एक मामले से मुक्ति मिल सकती है। जिन लोगों का अभी तक मनचाहे कॉलेज में एडमिशन नहीं हुआ है, उन्हें माह के अंत तक शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े-बुजुर्गों की खराब सेहत में सुधार आने के भी योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2024: धरती पर कब भ्रमण करने आएंगी धन की देवी मां लक्ष्मी? जानें तिथि और पूजा का महत्व

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 08, 2024 10:22 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola