Kaalchakra Today: कंगाली का कारण है घर की इन 3 दिशाओं में गंदगी होना! पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु दोष के कारक

Kaalchakra News24 Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का विशेष महत्व है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं घर की उन तीन दिशाओं के बारे में, जहां पर पानी का स्रोत और गंदगी होने से घरवालों को वास्तु दोष लगता है।

Kaalchakra News24 Today

जानें वास्तु दोष के लक्षण-उपाय...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि यदि व्यक्ति अपने घर का निर्माण वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए करवाता है, तो उसके कारण उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा घरवालों को वास्तु दोष भी नही लगता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति सदा स्थिर रहती है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको घर की उन तीन दिशाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके गंदे और नीचा होने से घरवालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

किस दिशा में पानी का स्रोत नहीं होना चाहिए?

घर का नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम भाग नीचा होता है या इस दिशा में गड्ढा होता है, तो ऐसी परिस्थिति में परिवार का मुखिया हर समय बीमार रहता है। इसके अलावा इस दिशा में पानी का स्रोत होने पर भी घर में बीमारियां बनी रहती हैं। ऐसे में घर में पैसे नहीं टिकते हैं।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई का होना भी अशुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष लगता है, जिससे घरवालों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थिति में फर्श पर लकड़ी की टाइल्स लगवाने से वास्तु दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस दिशा में न रखें कूड़ा-कचरा

उत्तर दिशा में गंदगी के होने से घरवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जिस घर की उत्तर दिशा दक्षिण दिशा की तुलना में ऊंची होती है, वहां कभी भी धन की देवी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। धन आता है, तो टिक नहीं पाता है। इसके अलावा वास्तु दोष भी लगता है। ऐसी परिस्थिति में घर की उत्तर दिशा में श्री यंत्र को स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी और केले का एक-एक पौधा लगाना भी शुभ होता है।

विज्ञापन

गृह क्लेश का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा का स्वामी शुक्र देव को माना जाता है। इस दिशा में पानी का स्रोत होने से घर में हर समय तनाव का वातावरण रहता है। घरवालों के बीच प्रेम बरकरार नहीं रहता है। इस दोष से बचने के लिए इस दिशा में मौजूद स्लैब पर लाल ग्रेनाइट का पत्थर लगवाना चाहिए। इससे वास्तु दोष का अशुभ प्रभाव कम होगा, जिससे घर में सदा खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

यदि आप भी जानना चाहते हैं वास्तु दोष के अन्य कारणों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ