World: जापान में तूफान का खतरा, कई क्षेत्र खाली कराए गए
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

टोक्यो: जापान के दक्षिणी क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया है। यहां के दक्षिणी क्यूशू द्वीप में तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों को इलाके में तेज हवा आने से पहले पूरे क्षेत्र को खाली करने के निर्देश दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक टाइफून नानमाडोल शनिवार को ओकिनावा द्वीप से 400 किलोमीटर (250 मील) पूर्व में है। कल क्यूशू में दक्षिणी कागोशिमा प्रान्त में तूफान के आने की उम्मीद है। फिर यह मुख्य जापानी द्वीप की ओर जाएगा। लेकिन इससे पहले यह उत्तर की ओर बढ़ सकता है।
"The wind will be so fierce that some houses might collapse," said Ryuta Kurora, the head of the Japan Meteorological Agency's forecast unit, also warning of flooding and landslides.https://t.co/HHpS12z8Cy
— AFP News Agency (@AFP) September 17, 2022
एएफपी न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख रयुता कुरोरा ने संवाददाताओं से कहा अगले कुछ दिन दक्षिणी क्यूशू में अभूतपूर्व तूफान, ऊंची लहरें, तूफान और रिकॉर्ड बारिश होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द घरों व अन्य परिसरों को खाली करने का आग्रह करते हैं। लोग सावधानी बरतें और सरकारी तंत्र के संपर्क में रहें।
जलवायु परिवर्तन है वजह
मौसम विभाग का अनुमान हैकि यह एक बहुत ही खतरनाक तूफान है। कागोशिमा में आज शाम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा चलेगी, जिससे घर तक गिर सकते हैं। बाढ़ और भूस्खलन होने के आसार बने हुए हैं। बता दें कि जापान वर्तमान में आंधी-तूफान झेल रहा है। यहां सालाना लगभग 20 ऐसे तूफान असते हैं जिससे जानमाल का नुकसान होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन तूफानों की गंभीरता को बढ़ा रहा है और गर्मी की लहरों, सूखे और अचानक आने वाली बाढ़ जैसे चरम मौसम के कारण लगातार और तीव्र हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: