अब 3 घंटे पहले फ्लाइट पकड़ने नहीं जाना पड़ेगा एयरपोर्ट, इस नई तकनीक से बचेगा आपका समय
एयरपोर्ट पर चेक इन करते हुए और प्लेन में ऑन बोर्ड होने के दौरान कैमरों से यात्रियों का फेशियल रिकग्निशन किया जाएगा।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Abu Dhabi Airport: इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने के लिए अमूमन हमें 3 घंटे पहले और घरेलू फ्लाइट के लिए करीब 1 घंटा पहले एयरपोर्ट पहुंचना पड़ता है। एयरपोर्ट पर एंट्री करने के बाद चेक-इन से लेकर बोर्डिंग तक फ्लाइट पकड़ने में औसतन 30 से 60 मिनट तक का समय लगता है। लेकिन अब यह समय घटेगा, दरअसल, एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट फ्री बोर्डिंग प्रोसेस शुरू करने की कवायद है। जिसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम की मदद से बोर्डिंग होगी। सबसे पहले यह सुविधा आबू धाबी एयरपोर्ट पर शुरू होगी। बता दें इससे पहले दुनिया के कई एयरपोर्ट पर इस सिस्टम का ट्रायल हो चुका है।
जानकारी के अनुसार इस नए सिस्टम में तीन जगह पहले एयरलाइन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करते हुए, फिर चेक इन करते हुए और आखिर में प्लेन में ऑन बोर्ड होने के दौरान कैमरों से यात्रियों का फेशियल रिकग्निशन किया जाएगा। फेस से उसके बायोमेट्रिक रिकॉर्ड का ऑटोमैटिक मिलान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अबू धाबी के zayed international airport पर 2025 में यह सिस्टम शुरू होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: ‘शारीरिक संबंध…वेश्या’, डोनाल्ड ट्रंप की कमला हैरिस पर अभद्र टिप्पणी, लोग बोले- घबरा गए हैं
अबू धाबी एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यह पूरा सिस्टम सेंसर से चलता है। इससे लोगों का समय बचेगा और चेक इन से लेकर बोर्डिंग तक की पूरी प्रक्रिया स्मूथ हो सकेगी। इस सिस्टम से एयरपोर्ट पर सालाना उड़ानों और यात्रियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। हाल ही में एयरपोर्ट पर इस सिस्टम का ट्रायल किया गया था, जिसमें यह सफल रहा है। अब इसके लगाने के लिए काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार अबू धाबी एयरपोर्ट 15000 एकड़ एरिया में फैला है। इस हवाई अड्डे से अलग-अलग 24 एयरलाइन दुनिया के 128 गंतव्यों के लिए उड़ान भरती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: