Plane Crash से जिंदा लौटे पायलट को अफसोस क्यों? सड़क से टकराया था विमान

Plane Crash in Gloucestershire: ग्लूटरशायर में टू-सीटर विमान से उड़ान भरने वाले पायलट की जान बाल-बाल बची। मंगलवार को उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट खुद को भाग्यशाली नहीं मानता है।

Plane Crash in Gloucestershire
विज्ञापन

Plane Crash in Gloucestershire: प्लेन क्रैश में अक्सर पायलट की मौत हो जाती है। प्लेन चाहे आसमान में क्रैश हो या जमीन पर मौजूद किसी चीज से टकरा जाए, ज्यादातर मामलों में जान पायलट की भी जाती है। वहीं प्लेन क्रैश के बावजूद जिंदा बचे पायलट खुद के दुनिया का सबसे भाग्यशाली शख्स मानते हैं। मगर एक पायलट की विचारधारा इससे बिल्कुल अलग है। प्लेन क्रैश में बाल-बाल बचे पायलट खुद को लकी नहीं मानते हैं।

सड़क से टकराया विमान

यह कहानी 70 वर्षीय क्रिस्टोफर टूज की है। उनका विमान ग्लूटरशायर में उड़ान भरने के दौरान सड़क से टकरा गया। क्रिस्टोफर उस समय विमान के कॉकपिट में मौजूद थे। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि क्रिस्टोफर का ग्रोब 109बी टू-सीटर विमान के परखच्चे उड़ गए। विमान का एक पंख टूटकर नीचे गिर गया। हालांकि विमान में बैठे क्रिस्टोफर बिल्कुल सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

पायलट ने दिया बयान

वैसे तो क्रिस्टोफर को खुश होना चाहिए लेकिन को दुखी हैं। उनका कहना है कि मैं भाग्यशाली नहीं हूं। अगर उड़ान भरते समय मेरा विमान नीचे ना गिरता, तब मैं खुद को भाग्यशाली समझता। मगर ऐसा नहीं हुआ, मेरा विमान ना सिर्फ नीचे गिरा बल्कि टूट भी गया।

अस्पताल में भर्ती

खबरों की मानें तो क्रिस्टोफर के साथ विमान में एक अन्य शख्स भी मौजूद था। क्रिस्टोफर और उनके को-पायलट को हल्की चोटे आई हैं। दोनों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं जिस सड़क पर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। ग्रेट वेस्टर्न एयर एंबुलेंस चैरिटी के अनुसार उनके पैरामैडिक्स हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों जख्मी पायलटों को अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ