इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ? विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

Israel Iran War : इजराइल और ईरान युद्ध की आग में कूद पड़े। दोनों देशों ने एक-दूसरे खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है और जमकर हवाई हमले किए जा रहे हैं। इस तनाव में भारत किसका साथ देगा? इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

PM Modi Operation Sindoor speech

पीएम नरेंद्र मोदी। (File Photo)

विज्ञापन

India On Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इजराइल की एयरस्ट्राइक में ईरान के 138 लोग मारे गए। ईरान की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से अटैक किए जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ रहेगा? इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में हुए घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। इस मामले पर भारत की अपनी स्थिति 13 जून 2025 को हमारे द्वारा स्पष्ट की गई थी और यह वही है। हम आग्रह करते हैं कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए और यह आवश्यक है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस दिशा में प्रयास करे।

विज्ञापन

भारत के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष से की बात

विदेश मंत्री ने भी शुक्रवार को अपने ईरानी समकक्ष के साथ इस मामले पर चर्चा की और घटनाओं के इस मोड़ पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की गहरी चिंता से अवगत कराया। उन्होंने किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने और कूटनीति की ओर जल्द लौटने का भी आग्रह किया। भारत की समग्र स्थिति को अन्य SCO सदस्यों को सूचित किया गया था। भारत ने इसे ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त एससीओ बयान पर चर्चा में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन

युद्ध के पक्ष में नहीं है भारत

इजराइल और ईरान युद्ध के पक्ष में भारत नहीं है। वह सिर्फ शांति चाहता है। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से वार्ता की। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी। ऐसे में भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ