कपड़े उतारे... गला काटा, चाकू से कई वार कर Olympics में टॉर्च बियरर विदेशी महिला की हत्या

महिला के शव को छिपाने के लिए उसे मिट्टी में दबाया गया था। आरोपी ने शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे अलग-अलग दबाने का प्रयास किया था।

woman, tourist, death, Tinder, Mauritius, Zaliya Shamigulova Russia

Zaliya Shamigulova

Woman tourist stabbed to death: 29 वर्षीय महिला टूरिस्ट की चाकू से कई वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला एक बड़ी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर थी। पुलिस को उसकी बॉडी नग्न हालत में मिली है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार महिला के स्तन पर जीभ काटे गए थे। उसकी जीभ काटी गई जिससे वह मदद के लिए आवाज न दे सके।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला का नाम Zaliya Shamigulova था। उसके गले और शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। ये पूरा मामला मॉरिशियस के ट्रॉपिकल आइलैंड का है। यहां किसी ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी, शव का जमीन में दबाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान की। जांच में पता चला वह रूस की रहने वाली थी और मॉरिशियस में घूमने आई थी। इसके अलावा वह पेशे से आईटी इंजीनियर और स्थानीय निवासी Puryavirsingh Sundur से संपर्क में थी।

विज्ञापन

ओलंपिक में थी टॉर्च बियरर

पुलिस ने Sundur को हिरासत में ले लिया है। पहले उसने पूछताछ में सहयोग नहीं किया, फिर सख्ती से पूछताछ के बाद वह टूट गया। उसकी कार से मृतका के खून के निशान भी मिले हैं। बता दें 2014 Winter Olympics में जालिया टॉर्च टॉर्च बियरर थी। पुलिस के अनुसार मूल रूप से रूस की रहने वाली जालिया के शरीर के कई हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

आरोपी ने शव के टुकड़े किए

महिला के शव को छिपाने के लिए उसे मिट्टी में दबाया गया था। पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि आरोपी शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे अलग-अलग दबाना चाहता था। लेकिन वह शायद डर गया और यह काम आधे में ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। फोरेंसिक जांच में आरोपी की कार में मिला खून महिला का ही होने की बात पता चली है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ