गिर गया..., टूट गया, पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 4 लोग थे सवार, देखें Video
पुणे पुलिस के मुताबिक एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मौसम खराब हो गया।
Edited By Amit Kasana

Pune helicopter crash
Edited By Amit Kasana

Pune helicopter crash
Pune helicopter crash: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य चालू कर दिया गया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक ये हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे। फिलहाल पायलट सुरक्षित है, हादसे में सभी चारों लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
Pune Helicopter Crash pic.twitter.com/meyx3CWw0P
— Devansh Shankhdhar (@Devanshshankh13) August 24, 2024
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर AW 139 ने विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर कैप्टन आनंद चला रहे थे और उनके अलावा उसमें दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम तीन अन्य लोग सवार थे। अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। कैप्टन ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका।
ये भी पढ़ें: ‘अंकलजी, पापा को मत मारो’, हाथ जोड़ रोकता रहा बच्चा, घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां, देखें Video
अभी कैप्टन आनंद हेलीकॉप्टर को कंट्रोल कर ही रहे थे कि वह तेज रफ्तार के साथ आसमान से नीचे जाने लगा। कुछ देर हवा में लहराने के बाद हेलीकॉप्टर जमीन पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि उसकी ऊंचाई ज्यादा नहीं थी। हादसे में हेलीकॉप्टर तो पूरी तरह टूटकर बिखर गया वहीं, कैप्टन समेत चारों लोग घायल हुए हैं।
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर बचाव दल पहुंचा, घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुणे पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट हेलीकॉप्टर है, जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ है। फिलहाल खराब मौसम के चलते हादसा होने का कारण होने की बात पता चली है। फिलहाल कैप्टन अस्पताल में भर्ती है, उसके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जाएगी।
इनपुट-राहुल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: