News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
We Stand With Israel Says PM Modi: इजराइल और हमास के बीच लगातार हमलों का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, हमास के हमले में इजराइल के 22 लोगों की मौत हो गई है और 300 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, इजराइल भी हमास पर जवाबी हमले कर रहा है। इसी बीच दुनिया के कई देशों ने इजराइल के प्रति अपना समर्थन जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में हम इजराइल के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी की पोस्ट पर भारत में इजराइल के राजदूत ने धन्यवाद किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
Deeply shocked by the news of terrorist attacks in Israel. Our thoughts and prayers are with the innocent victims and their families. We stand in solidarity with Israel at this difficult hour.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2023
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मैं इजराइल के खिलाफ मौजूदा आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करता हूं।
I strongly condemn the current terrorist attacks against Israel. I express my full solidarity with the victims, their families and loved ones.
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) October 7, 2023
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अभी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई हमास द्वारा इजराइल पर अभूतपूर्व हमले के लेकर मैंने उनसे कहा कि नीदरलैंड स्पष्ट रूप से इस आतंकवादी हिंसा की निंदा करता है और इजरायल की अपनी रक्षा के अधिकार का पूरा समर्थन करता है।
Just spoke with Prime Minister @netanyahu about the unprecedented attack by Hamas on Israel. I told him that the Netherlands unequivocally condemns this terrorist violence and fully supports Israel’s right to defend itself.
— Mark Rutte (@MinPres) October 7, 2023
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मैं आज सुबह इजराइली नागरिकों के खिलाफ हमास आतंकवादियों के हमलों से स्तब्ध हूं। इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूर्ण अधिकार है। हम इजराइली अधिकारियों के संपर्क में हैं, और इजराइल में ब्रिटिश नागरिकों को यात्रा सलाह का पालन करना चाहिए।
I am shocked by this morning’s attacks by Hamas terrorists against Israeli citizens.
Israel has an absolute right to defend itself.
We’re in contact with Israeli authorities, and British nationals in Israel should follow travel advice.
— Rishi Sunak (@RishiSunak) October 7, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।