Vivek Ramaswamy says FBI should be Shut Down : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने यहां की इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बंद कर देने की बात कही है। उन्होंने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में ऐसा कहा।
भारतीय मूल के रामास्वामी का कहना है कि एफबीआई में अब सुधार लाने की संभावना नहीं है। ऐसे में सही कदम यह होगा कि इसे बंद कर दिया जाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति यह एक्शन ले सकता है और अगर मैं राष्ट्रपति चुना गया तो ऐसा ही करूंगा।
रामास्वामी के इस रुख ने फेडरल लॉ एजेंसियों की भूमिका और उनमें सुधार लाने के मुद्दे पर बहस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने विवेक रामास्वामी की इस बात को पूरी तरह से सही करार दिया है।
कुछ ऐसी रही यूजर्स की प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा कि यह बिल्कुल सही रुख है। आप जीतें या नहीं, मैं खुश हूं कि राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल कोई व्यक्ति यह बात कहने की हिम्मत दिखा रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि आप ऐसे ही जादू की छड़ी नहीं घुमा सकते। एफबीआई को बदलने या इसमें सुधार लाने के लिए लिए एक सोची समझी योजना की जरूरत है।
एक और पोस्ट में रामास्वामी ने लिखा कि यह सुनने में जितना लगता है असल में ऐसा करना उससे कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल है। एफबीआई में स्टाफ की संख्या 35,842 है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो में शामिल 56 प्रतिशत प्रोफेशनल ब्यूरोक्रेट्स को तुरंत बाहर कर देना चाहिए। इसके केवल 44 प्रतिशत कर्मचारी स्पेशल एजेंट और इंटेलिजेंस एनालिस्ट हैं।
ये भी पढ़ें : बेहतरीन सिंगर थी अमेरिका में मृत पाई गई भारतीय मूल की लड़की
ये भी पढ़ें : Giorgia Meloni को आखिर क्यों कहा जा रहा Man of the Year?
ये भी पढ़ें : इजराइल और हमास की जंग में गाजा के कितने घर हो गए तबाह?
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
5 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
8 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoLIVE: जितेंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त हुए
11 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
20 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
22 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines