बेहतरीन सिंगर थी अमेरिका में मृत पाई गई भारतीय मूल की लड़की, स्कूल ने बताई भावुक करने वाली बात

स्कूल ने एक बयान में कहा कि वह “एक प्यारी, स्मार्ट और दयालु युवा थी, जिसने अपनी क्षमता का पूरा एहसास था। साथ ही स्कूल ने उनकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

USA Murder Suicide

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में घर के अंदर भारतीय मूल के कपल और उनकी बेटी का शव मिला है। इन मौतों की वजह बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग सुसाइड की आशंका जता रहे हैं। नॉरफॉक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DA) माइकल मॉरिससी के मुताबिक 57 साल के राकेश कमल, उनकी 54 साल की पत्नी टीना कमल और इस कपल की 18 साल की बेटी एरियाना कमल का शव 28 दिसंबर यानी गुरुवार शाम को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में इन मौतों की वजह घरेलू हिंसा बताई जा रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत पाई गई किशोरी बहुत प्रतिभाशाली थी। वह बेहतरीन गाना गाती थी। उसके टीचर्स और क्लासमेट्स ने इस बारे में बताया। एरियाना मिडिलबरी कॉलेज में पढ़ाई करती थई। उसके कॉलेज ने कहा है कि वह प्रथम वर्ष के सेमिनार, माइंडफुलनेस इन एजुकेशन में भाग ले रही थी। वह छात्रों के दो संगठन में भी शामिल थी।

विज्ञापन

बहुत दयालु थी एरियाना

विज्ञापन

एरियाना की टीचर मेलिसा ने बताया कि उसे गाना पसंद था और वह कॉलेज ओपेरा समूह के साथ इटली जाना चाहती थी। संगीत सिखाने वाले शिक्षक ने बताया कि उसे गाने गाना बहुत अच्छा लगता था। उसके स्कूल ने एक बयान में कहा कि वह “एक प्यारी, स्मार्ट और दयालु युवा थी, जिसने अपनी क्षमता का पूरा एहसास था। साथ ही स्कूल ने उनकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

42 करोड़ का था बंगला

विज्ञापन

वहीं बताया जा रहा है कि जिस आलीशान बंगले में तीनों का शव मिला है उसकी कीमत 42 करोड़ रुपये है। पुलिस तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। मौत की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ सबूत घरेलू हिंसा की तरफ इशारा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ