भयानक बवंडर से भीषण तबाही; 32 मौतें और घर-इमारतें ध्वस्त, जानें अमेरिका में Tornado से कैसे हालात?

अमेरिका के कई शहरों में बीते दिन आए 26 बवंडरों ने भीषण तबाही मचाई। पेड़ और कारें उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरीं। मकान और इमारतें ध्वस्त हो गईं। जंगलों में आग लगने की भी खबर है। अलग-अलग सड़क हादसों में करीब 26 लोगों की मौत होने की भी जानकारी है।

US Tornado

बवंडर में अमेरिका में काफी नुकसान किया है।

World News: अमेरिका में भयानक बवंडर ने खूब तबाही मचाई है। अलबामा, गोर्डो, पिकेंस, मिसौरी काउंटी में आए बवंडर से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। इस बवंडर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्हें देखकर कोई भी डर जाएगा। भयंकर तूफान ने अमेरिका के कई शहरों में तबाही मचाई है। तेज हवाएं चलने से जहां सड़कों पर खड़े वाहन और ट्रक पलट गए। वहीं जंगलों में आग लग गई। करीब 32 लोगों की मौत होने की खबर है। कई घर और इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और घायल लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

नेशनल वेदर सर्विस के रडार डेटा से पता चला है कि इस सप्ताह के आखिर में मध्य पश्चिम अमेरिका में बर्फानी तूफान आने, दक्षिणी मैदानों में फैले जंगल में आग लगने और टेक्सास में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। कम से कम 26 बवंडर और आने का अलर्ट है। पूर्वानुमान के अनुसार, बवंडर आने और बेसबॉल के आकार के ओले गिरने की संभावना है, लेकिन सबसे बड़ा खतरा बवंडर की चपेट में आने या उससे ज्यादा खतरा 100 मील प्रति घंटे (160 किमी/घंटा) की गति से चलने वाली हवाओं से हो सकता है।

विज्ञापन

वाहन और पेड़ उछलकर घरों-इमारतों पर गिरे

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अलबामा के गोर्डो के पास आए बवंडर की तीव्रता और हवा की अधिकतम गति 177.4 मील प्रति घंटा थी। बवंडर की घूमने की स्पीड 76 नॉट थी और मलबा 23000 फ़ीट ऊपर तक उछला था। बीते दिन अर्कांसस, इलिनोइस, मिसिसिपी और मिसौरी के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली तूफान चलाया, जिससे स्कूलों की इमारतें ध्वस्त हो गईं। सेमीट्रेक्टर और ट्रेलर पलट गए। हवाएं इतनी तेज थीं कि ट्रक और कारें उछलकर दूर तक जा गिरीं और चकनाचूर हो गईं। मकान और इमारतें तहस-नहस हो गईं। हजारों वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला जंगल जलकर राख हो गया है। बवंडर प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में गई लोगों की जान

नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी डेविड रोथ ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक आए बवंडर मिसिसिपी घाटी और डीप साउथ की ओर बढ़ गए। शनिवार सुबह तक सबसे अधिक मौतें मिसौरी में हुईं, जहां रातभर चले तूफान में कम से कम 11 लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक व्यक्ति की घर के मलबे के नीचे दबने से मौत हुई। इंडिपेंडेंस काउंटी में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 काउंटियों में 29 अन्य लोग घायल हो गए। कार दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास पैनहैंडल के अमरिलो में धूल भरी तेज आंधी चलने से हुई कार दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। ओक्लाहोमा में 130 से अधिक आग लगने की घटनाएं हुईं। ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने कहा कि उनके राज्य में अब तक लगभग 266 वर्ग मील (689 वर्ग किलोमीटर) जंगल जल चुके हैं।

विज्ञापन

टेक्सास में तेज हवाएं चलने की संभावना

स्टार्म प्रेडिक्शन सेंटर ने कहा कि कनाडाई सीमा से टेक्सास तक 80 मील प्रति घंटे (130 किलोमीटर प्रति घंटे) तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज गति से चलने वाले तूफान की वजह से मोटे-मोटे ओले पड़ सकते हैं। दक्षिणी मैदानों में जंगल की आग तेजी से फैलने और उत्तरी मैदानों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ