Video: दिल्ली में गूंजे 'वोट फॉर डोनाल्ड ट्रंप' के नारे, साधु–संतों ने किया हवन

US Presidential Election: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए पूजा-अर्चना करने वाले हैं महामंडलेश्वर वेदमुतिनंद सरस्वती। वीडियो में वह डोनाल्ड ट्रंप की फोटो के साथ दिख रहे हैं।

Donald Trump

US Presidential Election: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार जोरों पर है। यहां 5 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके बाद नतीजे आएंगे। इस बीच पूरी दुनिया की नजर अमेरिका की तरफ है। दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार की जीत की कामना और उसे समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच सोमवार को दिल्ली में ‘वोट फॉर डोनाल्ड ट्रंप’ के नारे गूंजे।

यहां साधु–संतों ने Donald Trump की जीत के लिए हवन किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ सांधु-संत डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए प्रार्थना करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रंप की जीत के लिए हवन भी किया।

डोनाल्ड ट्रंप की फोटो पर चढ़ाया भगवा रंग का कपड़ा 

बता दें डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए पूजा-अर्चना करने वाले हैं महामंडलेश्वर वेदमुतिनंद सरस्वती। वीडियो में आध्यात्मिक गुरु महामंडलेश्वर स्वामी वेदमुतिनंद सरस्वती व अन्य लोग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े डोनाल्ड ट्रंप की फोटो पर भगवा रंग का कपड़ा चढ़ाते और उनके सम्मान में फूल-माला चढ़ाते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिका में सरकार का कार्यकाल 4 साल का होता है। यहां 20 जनवरी को नए राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यहां रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी चुनाव मैदान में हैं। बता दें अमेरिका में 33 करोड़ से अधिक की आबादी है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 24 करोड़ मतदाता हैं।

सर्वे में किसका पलड़ा भारी?

अमेरिकी मीडिया के अनुसार एटलसइंटेल के हालिया सर्वे में डोनाल्‍ड ट्रंप को सभी 7 स्विंग स्‍टेट्स में बढ़त मिलने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार सर्वे में 49% लोगों ने कहा कि वे आगामी राष्‍ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट देंगे। इस सर्वें में करीब 2500 अमेरिकी लोगों ने हिस्‍सा लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ