पीएम मोदी ने ब्रैम्पटन मंदिर हमले की निंदा की, कनाडा की सरकार से कही ये बात

PM Narendra Modi Condemns Canada Brampton Temple Attack: पीएम मोदी ने कनाडा के मंदिर में हुए हमले की निंदा की है। इसके साथ ही कनाडा की सरकार से कानून का शासन लागू करने को कहा है।

PM Modi

PM Modi

PM Narendra Modi Condemns Canada Brampton Temple Attack: कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर लोगों को पीटा। इस हमले के बाद से ही हिंदू संगठनों में गुस्सा है। सोमवार को कनाडा में भारतीय दूतावास ने भी इस हमले को लेकर नाराजगी जताई थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।

पीएम मोदी ने लिखा- राजनयिकों को डराने-धमकाने की कोशिशें भयावह

पीएम मोदी ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा कर एक्स पर लिखा- ”मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा की सरकार न्याय सुनिश्चित कर कानून का शासन कायम रखेगी।”

3 लोग गिरफ्तार 

वहीं इस हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू सभा मंदिर में हुए हमले की निंदा करते हैं। हम कनाडा सरकार से पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाए रखने की अपील करते हैं। वहीं इस मामले को लेकर कनाडा की पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि उनका नाम नहीं बताया गया है।

जस्टिन ट्रूडो ने की निंदा 

दूसरी ओर इस हमले के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी बयान दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर हमले की निंदा की। ट्रूडो का कहना है कि कनाडा के हर नागरिक को अपनी आस्था का स्वतंत्र तरीके और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए त्वरित कार्रवाई करने पर स्थानीय पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। हालांकि हिंदू संगठनों का आरोप है कि कनाडा की पुलिस ने उनका साथ नहीं दिया। कई हिंदू संगठनों ने एकजुटता की भी अपील की है। इन आरोपों और भारत के दबाव के बाद से ही कनाडा और पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बता दें कि कनाडा में भारतीय मूल के लगभग 30 लाख लोग रहते हैं। जोकि देश की कुल जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा है। प्रवासी भारतीयों के लिए कनाडा इस तरह एक बड़ा ठिकाना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ