---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Video: दिल्ली प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Firing in Delhi: पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही तीनों पुलिस गिरफ्त में होंगे। घटनास्थल से पुलिस को गोलियों के खाली खोखे मिले हैं।

---विज्ञापन---

Firing in Delhi: दिल्ली के अलीपुर इलाके में सोमवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर कई राउंड गोलियां चलाई हैं। शुरुआत जांच में पता चला है कि ये हमला आपसी रंजिश में किया गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था। घटनास्थल फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील है, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। त्यौहारों के बीच लोगों में असुरक्षा की भावना न उत्पन्न हो इसके लिए पुलिस टीम ने इलाके में पैदल मार्च किया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से फोरेंसिक साइंस की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। ममाले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कनाडा में मंदिरों पर हमले को लेकर भारतीय दूतावास ने जताई नाराजगी, बताया कैसे की लोगों की मदद?

बदमाशों की धरपकड़ के लिए 2 राज्यों में दबिश दे रही पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही तीनों पुलिस गिरफ्त में होंगे। घटनास्थल पर मिले गोलियों के खोखे से ये पता किया जा रहा है कि पिस्टल कौन सी थी और बदमाश उसे कहां से लाए होंगे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए दिल्ली और हरियाणा के कुछ ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन में ये गोलीबारी हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन है ईरान की सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली अहौ दारियाई? हिजाब के खिलाफ खोला मोर्चा

First published on: Nov 04, 2024 06:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola