World: अमेरिकी राष्ट्रपति ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के लिए भारतीय-अमेरिकी वकील के नाम का नामांकन किया

arun juge
विज्ञापन

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के लिए एक भारतीय-अमेरिकी वकील, अरुण सुब्रमण्यम के नामांकन की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति बिडेन की घोषणा के बाद अब घोषित संघीय न्यायिक उम्मीदवारों की संख्या 143 हो गई है। मीडिया में दिए बयान में कहा गया है कि सुब्रमण्यम ने 2004 में कोलंबिया लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर (जेडी) और 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से बीए किया है।

विज्ञापन

सुब्रमण्यम संयुक्त राज्य अमेरिका के जिला न्यायालय में सेवा देने वाले पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश बन जाएंगे। वह न्यूयॉर्क में सुस्मान गॉडफ्रे एलएलपी में भागीदार हैं जहां उन्होंने 2007 से काम किया है।अपने करियर में, अरुण ने धोखाधड़ी और अन्य अवैध आचरण के शिकार सार्वजनिक और निजी संस्थाओं के लिए काम किया।

इसके अलावा अरुण सुब्रमण्यम ने 2006 से 2007 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रूथ बेडर गिन्सबर्ग के लिए एक लॉ क्लर्क के रूप में कार्य किया। 2005 से 2006 तक न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में रहे। 2004 से 2005 तक यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर सेकेंड सर्किट में रहे। अरुण सुब्रमण्यम वर्तमान में सुस्मान गॉडफ्रे की 2022 प्रो बोनो कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ