युद्ध के बीच इजराइल पहुंचे जो बाइडेन, बोले- गाजा के अस्पताल पर हमला 'दूसरी टीम ने किया है'

US President Joe Biden Visit Israels Tel Aviv Israel Hamas war latest Update: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के तेल अवीव में पहुंचे हैं। कुछ ही देर में वे बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

US President Joe Biden Visit Israel, US President Joe Biden in Tel Aviv, Israel Hamas war latest Update

US President Joe Biden Visit Tel Aviv Israel Hamas war latest Update: इजराइल हमास युद्ध के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे हैं। इजराइल के हालातों को देखते हुए दुनियाभर की निगाहें इस वक्त तेल अवीव पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमास की ओर से किए गए आतंकवादी हमले के बाद इजराइल के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तेल अवीव पहुंचे हैं। हालांकि गाजा के एक अस्पताल में बड़े विस्फोट के बाद फिलिस्तीनी अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी जॉर्डन की अपनी यात्रा अचानक रद्द करनी पड़ी।

गाजा में विस्फोट की खबर सुनकर दुखी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एएनआई ने कहा है कि तेल अवीव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, कल गाजा के अस्पताल में विस्फोट से मुझे बहुत दुख हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलिस्तीनी आतंकवादियों को लेकर इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि गाजा में अस्पताल पर हमला ‘अन्य टीम द्वारा किया गया’ लगता है। जो बाइडेन ने कहा कि वाशिंगटन इजरायल को अपनी रक्षा के लिए हर आवश्यक चीज मुहैया कराएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमले में इजरायली नागरिकों की हत्या के मामले में हमास इस्लामिक स्टेट से भी बदतर है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह हमास ने 1300 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी है। इनमें 31 अमेरिकी भी शामिल हैं। आतंकियों ने बच्चों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकियों ने ऐसे अत्याचार किए हैं, जैसे आईएसआईएस ने किए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ