मंगल पर फिर मिले जीवन के संकेत! नासा के रोवर ने तलाशा एक और बड़ा सबूत

NASA Rover Amazing Search: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के रोवर ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी खोज की है। मंगल ग्रह पर जीवन होने के और संकेत तलाशे गए हैं। एक चीज मिली है, जिसकी तस्वीरें भी धरती पर भेजी गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या मिला है?

NASA Closer To Finding Life On Mars Scientists Discover Ancient River

रोवर ने चट्टान की तस्वीरें नासा को भेजी हैं।

Signs of Life on Mars: अंतरिक्ष में एक और बड़ी खोज हुई है। मंगल ग्रह पर एक बार फिर जीवन के संकेत मिले हैं। नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर एक चट्टान देखी है, जिसका आकार तीर जैसा है। इस चट्टान को देखने पर ऐसा लगता है, मानो पानी की धारा बह रही हो। रोवर ने नासा को इस चट्टान की तस्वीरें भेजी हैं, जिसमें चट्टान की सतह पर क्रिस्टल जैसे ठोस पदार्थ और एक लाल रंग का एरिया दिखाई दिया है।

विज्ञापन

यह लाल रंग का एरिया कई रसायनों और कइ्र तरह की ऊजाओं का सोर्स हो सकता है। इस चट्टान का आकार 3.2 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ा है। इसका नाम ग्रैंड कैन्यन झरने के नाम पर चेयावा फॉल्स रखा गया है। वैज्ञानिक केन फार्ले इसे अब तक खोजी गई सबसे रहस्यमय, जटिल और जीवन के सबसे ज्यादा अहम संकेत मान रहे हैं।

विज्ञापन

गत 21 जुलाई को रोवर के कैमरे में दिखी चट्टान

वैज्ञानिक केन फार्ले मीडिया को बताते हैं कि चट्टान का निर्माण कैसे हुआ और किस हद तक आस-पास की चट्टानों ने इसे बनने में मदद की होगी? इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 3.7 अरब वर्ष पहले मंगल ग्रह पर बने जेजेरो क्रेटर नामक झील में बहते पानी से नेरेत्वा वैलिस नामक घाटी बन गई थी, जिसके अंदर गत 21 जुलाई को यह चट्टान मिली।

विज्ञापन

इस चट्टान पर जो धाराएं बनी हैं, वे सफेद कैल्शियम सल्फेट जैसी लग रही हैं। इस चट्टान में दिख रहे लाल एरिया में कई मिलीमीटर बड़े सफेद रंग के धब्बे हैं, जिनमें से हर एक धब्बा काले रंग से पदार्थ से घिरा हुआ है। रोवर ने इन धब्बों का विश्लेषण करने के लिए एक्स-रे टेक्नोलॉजी इस्तेमला की तो पता चला कि काले रंग का पदार्थ लोहा और फॉस्फेट है, जो काफी चौंकाने वाली खोज है।

विज्ञापन

च‌ट्टान के सैंपल धरती पर लाने की कोशिश

वैज्ञानिक केन के अनुसार, पृथ्वी पर मिलने वाली चट्टानों में इस प्रकार की विशेषताएं अक्सर भूमिगत रहने वाले सूक्ष्म जीवों के जीवाश्म होने का संकेत देती हैं। हालांकि अभी कह नहीं सकते, लेकिन मंगल ग्रह पर जीवाश्म हो सकते हैं। वैज्ञानिकों की टीम अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन इस चट्टान और इसकी मिट्टी की रिसर्च जारी है। कोशिश है कि चट्टान के नमूनों को धरती पर लाया जाए, ताकि लैब में इसकी स्टडी करके किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ