एक और प्लेन क्रैश, 10000 फीट ऊंचाई से गिरा; कई लोगों के मरने की आंशका, धू-धू कर जल रहा जंगल

Plane Crash Latest News: नेपाल के बाद अमेरिका में प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है, लेकिन आग में जलकर जंगल राख हो गया। इस वजह से रेस्कयू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

America Plane Crash

विमान में लगी आग ने जंगल को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

Plane Crash in America: नेपाल के बाद एक और देश में प्लेन में क्रैश हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आंशका है। हादसा अमेरिका में हुआ है। भारतीय समयानुसार देररात करीब एक बजे अमेरिका के व्योमिंग राज्य के जिलेट शहर में एक प्लेन करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से पलटियां खाते हुए जंगल में गिर गया।

गिरते ही प्लेन में भीषण आग लग गई और उसके बाद से अब तक पूरा जंगल धू-धू कर जल गया। करीब 8 से 10 एकड़ में फैले जंगल को भी प्लेन में लगी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अभी तक प्लेन में सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि सभी लोग मारे गए हैं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है।

विज्ञापन

ऑयल भरवाने के लिए रास्ते में रुका था विमान

सूत्रों के अनुसार, प्लेन में 7 लोग सवार थे, जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पिलाटस PC-12/47ई सिंगल-इंजन विमान मोंटाना शहर के बिलिंग्स इलाके में लैंड होने वाला था कि रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने नेब्रास्का में ऑयल टैंक फुल कराया था। विमान हेंडरसन नेवादा की हेनी एंटरप्राइजेज इंक से रजिस्टर्ड था।

नेब्रास्का सिटी एयरपोर्ट के मैनेजर ने बताया कि विमान ईंधन भरवाने के लिए रुका था। विमान मे जो लोग सवार थे, वे कई बार यहां चुके थे। हालांकि इस बार उसने विमान में ऑयल नहीं भरा, बल्कि किसी दूसरे कर्मचारी ने डाला था। करीब 200 से 300 (गैलन) ऑयल भरा गया था। कैंपबेल काउंटी अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने लोगों के मरने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

कैंपबेल काउंटी WY पुलिस स्कैनर की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, विमान को करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आते हुए लोगों ने देखा था और पुलिस को बताया था। इससे पहले कि एयरपोर्ट अथॉरिटी संपर्क कर पाती, प्लेन क्रैश हो चुका था। विमान का मलबा मिल चुका है, लेकिन अभी मरने वालों के बारे में नहीं बता सकते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ