Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा, हमें पता है कहां छुपे हैं अली खामेनेई’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- बिना शर्त करें सरेंडर

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें पता है कि खामेनेई कहां छिपे हैं, बिना शर्त सरेंडर करने के लिए कहा है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा हो गया है लेकिन अभी हमला नहीं करेंगे।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 17, 2025 23:05
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो सोर्स- ANI)

ईरान और इजराइल के बीच चल युद्ध के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हमें पता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन हम भी उन्हें मारना नहीं चाहते। इसके साथ ट्रंप ने कहा कि बिना किसी शर्त के तुरंत सरेंडर कर दो। इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा हो गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें अच्छे से पता है कि तथाकथित ‘सर्वोच्च नेता’ कहां छिपा है। वह एक आसान लक्ष्य है, लेकिन वहां सुरक्षित है, हम उसे खत्म नहीं करेंगे, कम से कम अभी तो नहीं। लेकिन हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं। हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है।” वहीं अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मध्य पूर्व में अमेरिका और ज्यादा फाइटर जेट्स भेज रहा है।

---विज्ञापन---


इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी कि खामेनेई का हश्र भी इराक के सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है। उन्होंने कहा, “याद रखें कि पड़ोसी देश ईराक के तानाशाह के साथ क्या हुआ था, जिसने इजरायल के खिलाफ यह रास्ता अपनाया था।”

जी7 शिखर सम्मेलन से वापस लौटे ट्रंप

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा पहुंचे लेकिन उन्होंने अपने इस दौरे को एक दिन पहले ही खत्म करने का फैसला कर लिया। वॉइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप आज  रात वॉशिंगटन लौटेंगे, ताकि वे महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दे सकें।

---विज्ञापन---

‘युद्ध विराम से भी बेहतर की उम्मीद’

वहीं ईरान और इजराइल के बीच चल घमासान को लेकर ट्रम्प ने कहा कि वह इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का स्थायी समाधान चाहते हैं, न कि केवल लड़ाई की अस्थाई रोक। जी7 शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद उन्होंने कि मैं युद्ध विराम की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। हम युद्ध विराम से बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘अयातुल्ला अली खामेनेई का हश्र भी सद्दाम हुसैन जैसा होगा’, इजराइल ने दी ईरान को सख्त चेतावनी

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली के सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमने रातों-रात ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े दर्जनों जगहों पर हमला किया है। इस हमले के बाद ईरान की सेना भागने पर मजबूर हो गई। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अभी तक ईरान की जमीन के नीचे बने फोर्डो परमाणु केंद्र को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि परमाणु आपदा को रोकने के लिए सावधानी बरती जा रही है।

 

First published on: Jun 17, 2025 10:22 PM