हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तंग आ चुके ट्रंप', अगले कुछ ही दिनों में कर सकते हैं ईरान पर हमला, इजरायल भी देगा साथ; फाइटर प्लेन भेजे

डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि ट्रंप तंग आ चुके हैं. हालांकि, उनके कुछ करीबी लोग सावधानी बरतने को कह रहे हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हम अगले कुछ हफ्तों में सैन्य कार्रवाई देखेंगे.

विज्ञापन
दर्जनों अमेरिकी लड़ाकू विमान, ईंधन भरने वाले विमानों के साथ मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहे हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता जारी है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों में तनाव तेजी से बढ़ गया है. अमेरिकन न्यूज एजेंसी एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि भले ही वार्ता जारी हो, लेकिन कुछ दिनों में ही बड़े पैमाने पर युद्ध शुरू हो सकता है और हफ्तों तक चल सकता है. बता दें, जेनेवा में मंगलवार को ही दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई है.

युद्ध की कितनी संभावना

रिपोर्ट में इजरायली मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग के पूर्व चीफ अमोस यादलिन के हवाले से लिखा है कि युद्ध की संभावना काफी बढ़ गई है. उन्होंने चैनल 12 को इंटरव्यू देते हुए कहा, ‘पिछले हफ्ते मैं म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जाने को तैयार था. इस वीकेंड मैं इजरायल छोड़कर जाने के बारे में दो बार सोचूंगा.’

यह भी पढ़ें : US के साथ तनाव के बीच ईरान के एक शहर में धमाका, तेहरान के आसमान में दिखा धुएं का गुबार

विज्ञापन

साथ ही यादलिन ने कहा, ‘पहले की तुलना में दोनों देश युद्ध के बहुत करीब हैं. लेकिन आपको बता दूं, एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध में नहीं उतरती. एक राजनयिक रास्ता होता है, जिसे पूरी तरह आजमाया जाना चाहिए. हालांकि, कई लोग हमले का विरोध करते हैं और पेंटागन स्पष्ट नहीं है कि वे इससे क्या हासिल करना चाहते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति दृढ़ दिखाई देते हैं.’

कुछ हफ्तों पर चल सकता है युद्ध

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​है कि अगर युद्ध शुरू होता है तो यह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं होगा, बल्कि यह कई हफ्तों चल सकता है. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 फीसदी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘US युद्धपोत को डुबो देंगे…’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका को सीधी धमकी

इजरायल भी देगा साथ

डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार के हवाले से लिखा गया है कि ट्रंप तंग आ चुके हैं. हालांकि, उनके कुछ करीबी लोग सावधानी बरतने को कह रहे हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हम अगले कुछ हफ्तों में सैन्य कार्रवाई देखेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह ऑपरेशन संभवतः इजरायल के साथ मिलकर चलाया जाएगा.

विज्ञापन

इजरायल में हो रही तैयारी

इजरायली अधिकारियों ने भी संभावित युद्ध के लिए तैयारियों का संकेत दिया. दो अधिकारियों ने बताया कि इजरायल कुछ ही दिनों के भीतर युद्ध शुरू होने की तैयारी कर रहा है. वह एक ऐसे ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है जो ईरान की सरकार को खतरे में डाल सकता है.

यह भी पढ़ें : मेज पर बातचीत, समंदर में मिसाइल… अमेरिका से वार्ता के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन

तेहरान के पास धमाके सुने गए

इस बीच बुधवार को ईरान के तेहरान प्रांत के परांद में आग लग गई, जिससे आसमान में गाढ़ा धुआं छा गया. वीडियो में इलाके के ऊपर काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिख रहा है. ईरानी सरकारी मीडिया ने बाद में अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा कि धुआं नदी के किनारे घास में लगी आग की वजह से हुआ है.

यह भी पढ़ें : ईरान ने परमाणु समझौते के लिए अमेरिका को दिया ऑफर, क्या खामनेई की शर्त मानेंगे ट्रंप?

विज्ञापन

मध्य पूर्व में US का बेड़ा रवाना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के हवाले से लिखा है कि एफ-22, एफ-35 और एफ-16 सहित दर्जनों अमेरिकी लड़ाकू विमान, ईंधन भरने वाले विमानों के साथ मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीच, ईरानी मीडिया ने बताया कि तेहरान और रूस ओमान की खाड़ी और उत्तरी हिंद महासागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे. इसके साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अभ्यास शुरू कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola