'US युद्धपोत को डुबो देंगे…', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका को सीधी धमकी

अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें अमेरिका के विमान वाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को भारी नुकसान और डूबते हुए दिखाया गया है.

donald-trump-ali-khamenei-nuclear-talks.jpg_b3d082

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को सीधी धमकी देते हुए कहा कि ईरान के पास ऐसे हथियार हैं जो अमेरिकी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो सकते हैं. यह बयान तब आया है जब दोनों देश बढ़ते तनाव के बीच जिनेवा में वार्ता फिर से शुरू कर रहे है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एआई-जनरेटेड तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है. जिसमें अमेरिका के विमान वाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को भारी नुकसान और डूबते हुए दिखाया गया है.

विज्ञापन

खामेनेई ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहते हैं, ‘अमेरिकी लगातार कहते हैं कि उन्होंने ईरान की ओर एक युद्धपोत भेजा है. बेशक, युद्धपोत सैन्य हार्डवेयर का एक खतरनाक हिस्सा है. हालांकि, उस युद्धपोत से भी अधिक खतरनाक वह हथियार है जो उस युद्धपोत को समुद्र के तल तक भेज सकता है.’

विज्ञापन

खामेनेई ने बेजोड़ सैन्य शक्ति के अमेरिकी दावों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि उनके देश के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है. फिर भी दुनिया की सबसे मजबूत सेना को भी कभी-कभी इतनी जोर से थप्पड़ मारा जा सकता है कि वह अपने पैरों पर वापस खड़ा होने में सक्षम नहीं होगी.’

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की यह ताजा धमकी तब आई है, जब दोनों देशों के प्रतिनिधियों में मंगलवार को जिनेवा में परमाणु वार्ता को लेकर मुलाकात हुई.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े विमान वाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को मध्य पूर्व में तैनात किया है, जहां यह यूएसएस अब्राहम लिंकन और पहले से ही यूएस सेंट्रल कमांड क्षेत्र में काम कर रहे अन्य अमेरिकी युद्धपोतों के साथ शामिल होगा.

दूसरी ओर ईरान ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते को अस्थाई तौर पर बंद करके, लाइव मिसाइलों के साथ समुद्री सैन्य अभ्यास किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ